Ranveer And Deepika Photos: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट लुक! यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने लुक को लेकर अक्सर यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। वहीं इस बार रणवीर सिंह अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) संग एयरपोर्ट पर बेहद सिंपल लुक में नजर आए। हाल ही में दोनों को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने मास्क नहीं लगाया हुआ था मगर रणवीर ने लगा रखा था। इसी पर दोनों को ट्रोल किया जा रहा है।

रणवीर सिंह और दीपीका पादुकोण (फोटो: सोशल मीडिया)

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने लुक को लेकर अक्सर यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। वहीं इस बार रणवीर सिंह अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) संग एयरपोर्ट पर बेहद सिंपल लुक में नजर आए। हाल ही में दोनों को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने मास्क नहीं लगाया हुआ था मगर रणवीर ने लगा रखा था। इसी पर दोनों को ट्रोल किया जा रहा है।

रणवीर सिंह अक्सर अजीब आउटफिट्स में नजर आते हैं। ऐसा करने के लिए काफी हिम्मत चाहिए। आए दिन अपने आउटफिट के लिए रणवीर सिंह ट्रोल्स का भी सामने करते हैं। मगर इस बार तो उनके साथ-साथ वाइफ दीपिका भी ट्रोल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर और दीपिका व्हाइट आउटफिट में साथ चलते नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी एक अलग ही दुनिया में हैं और बातचीत में बिजी हैं। एक यूजर ने इस कपल को ट्रोल करते हुए कहा- लॉजिक देखिए, हसबेंड ने मास्क लगा रखा है और वाइफ ने नहीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मतलब रणवीर को कोरोना हो सकता है मगर दीपिका को नहीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका हाल ही में फिल्म ’83’ में नजर आए। फिल्म को दर्शकों का ख़ास रेस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं दीपिका की ‘गहराइयां’ भी कोई ख़ास कमाल नहीं कर सकी।

Sapna Choudhary Photos: सपना चौधरी ने साड़ी लुक में दिखाया बोल्ड अंदाज! देखें फोटोज

बॉलीवुड से जुड़ी खबरों को देखने के लिए यहां क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.