रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ छुट्टियां मनाकर लौटे वापस, इस लुक में आये नजर …

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के जन्मदिन के मौके पर हाल में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सहित उनका पूरा परिवार रणवीर (Ranveer Singh) का बर्थडे स्पेशल करने के लिए यूएस पंहुचा था। जहा इस कपल ने खूब मस्ती की। फ़िलहाल दोनों वापस मुंबई गए हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलीवुड के सुपरहिट कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अमेरिका से छुटियाँ बिता कर अब वापस मुंबई आ गए हैं। इस बीच अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। दरअसल, यूएस में बॉलीवुड के फेमस सिंगर शंकर महादेवन के कॉन्सर्ट में ये कपल पंहुचा था जहा दोनों झूमते नजर आये और किसी से इस पल को कमरे में कैद कर लिया। वही अब अपना क्वालिटी टाइम एक साथ बिता कर ये कपल वापस अपने काम पर आ चूका हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट में देखा गया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

मुंबई की हुई वापसी :

 

बता दें, 06 जुलाई को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के जन्मदिन के मौके पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सहित उनका पूरा परिवार रणवीर (Ranveer Singh) का बर्थडे स्पेशल करने के लिए यूएस पंहुचा था। जहा इस कपल ने खूब मस्ती की। फ़िलहाल दोनों वापस आ गए हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वे एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे और ट्रैकसूट पहने नजर आये। दीपिका ने सफेद रंग का ट्रैक सूट पहना हुआ था, जबकि रणवीर लाल-बेज ट्रैक सूट और टोपी में अपनी फंकी लुक में नजर आये।

दोनों इन फिल्मो में आएंगे नजर :

 

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के काम की बात करे तो जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आज़मी भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और शंकर की फिल्म ‘अन्नियां’ की रीमेक में भी नजर आएंगे। वही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के काम की बात करे तो वो प्रभास के साथ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘द इंटर्न’, ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ और शाहरुख़ खान के ‘पठान’ में नजर आने वाली हैं। इसके लावा रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ दिखेंगे।

 

ऋतिक रोशन से अलग हुई एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड संग मना रही छुटियाँ, देखे वीडियो …

 

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.