दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लेंगे सात फेरे, घरवालों ने शुरू की तैयारी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी की खबरें तो बहुत पहले से आ रही थी लेकिन अब जो खबर आ रही है वो बहुत ही पक्की है| जानिये क्या चल रहा है दोनों सितारों की लाइफ में|

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी की खबरें तो बहुत पहले से आ रही थी लेकिन अब जो खबर आ रही है वो बहुत ही पक्की है| जानिये क्या चल रहा है दोनों सितारों की लाइफ में|

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बांध जायेंगे| ऐसा कहा जा रहा है दीपिका और रणवीर के घरवालों ने सितंबर 2018 से दिसंबर 2018 तक में चार डेट सिलेक्ट की है जिनमें से वो किसी एक को ही शादी की फाइनल डेट रखेंगे| रणवीर सिंह और दीपिका की ये शादी हिंदू रिती-रिवाज के मुताबिक होगी। उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी जिसमें, केवल परिवारवालें और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि अभी तक उनकी शादी के बाद रिसेप्शन होगा या नहीं इसपर कोई रिपोर्ट नहीं आई है| अपनी शादी के लिए इस कपल को वेन्यु और डिज़ाइनर भी सेलेक्ट करना है|

गौरतलब है कि ये सितारे 6 जनवरी को न्यू ईयर सेलिब्रेट करके मालदीव से भारत लौट आए। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के परिवार भी वहां पहुंचे, और यह खबरें थी कि दोनों सगाई कर सकते हैं। सगाई की खबरें तो अफवाह निकली, लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी कर सकते हैं|

आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की अचानक शादी के बाद मीडिया में कई बार अटकलें लगायी जा रही थी कि ये सितारे भी इटली या पेरिस में शादी कर सकते हैं लेकिन एक वेब पोर्टल की माने तो ये कपल कहीं और नहीं बल्कि मुंबई में ही शादी करने वाला है क्योंकि रणवीर सिंह के परिवारवाले यही रहते हैं और वो ये शादी मिस नहीं करना चाहते|

लंबे समय तक दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन हाल ही में दीपिका ने कुबूल किया था कि रणवीर उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। कहा गया था कि कि रणवीर एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए हुए थे। वहीं दीपिका भी नए साल के मौके पर रणवीर का साथ देने श्रीलंका पहुंची। यहां इन्होंने एक साथ मिलकर टाइम स्पेंड किया। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका के पेरेंट्स ने भी एक दूसरे से मुलाकात की। इसके अलावा, वैसे तो इस बॉलीवुड कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किए जा रहे सवालों पर चुप्पी साध रखी है लेकिन अब ये दोनों एक दूसरे से खुलकर इवेंट्स और पार्टीज में मीडिया के सामने आने से भी नहीं कतराते हैं। बता दे कि, रणवीर और दीपिका ने फिल्म बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, रामलीला में एक साथ काम किया है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।