रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को दी पूरी आजादी, ऐसे की गई है शादी की प्लानिंग

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी का डेट थोड़ा आगे बढ़ा है, लेकिन तैयारी देखकर दिल खुश हो जाएगा...

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पक्की दोस्ती और फिर शादी करना चर्चा में बना हुआ है। रणवीर सिंह ने एक बेहतर दोस्त की तरह दीपिका पादुकोण को आजादी दी है। इन दोनों के शादी की प्लानिंग भी सामने आई है। इसके साथ ही इनके शादी की तारीख भी बताई जा रही है। हालांकि इससे फैंस को थोड़ी सी निराशा होगी लेकिन प्लानिंग देखकर उससे ज्यादा खुशी होगी। आप भी कह उठेंगे कि रणवीर दीपिका को कितना दिल से चाहते हैं।

जानकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल हमेशा दी जाती है। इनके नए रिश्ते की बात भी उससे खास है। सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल शादी करने वाले थे लेकिन अब ये तारीख अगले साल तक टल गई है लेकिन शादी होना तय माना जा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि 20 नवंबर को इटली में शादी करेंगे जो कि अब टल गई है। यानी कि नए साल में ये शादी होने वाली है।

रणवीर ने दी पूरी आजादी
ये तो सारी दुनिया जानती है कि रणवीर दीपिका से बेपनाह प्यार करते हैं। शादी को लेकर रणवीर ने दीपिका को पूरी आजादी दे दी है। दीपिका जब भी बोल दें तो रणवीर बारात लेकर हाजिर हो जाएंगे। यानी कि दीपिका ही डेट फाइनल करके बताएंगी। जैसे ही दीपिका की हामी मिल जाएगी दोनों कलाकार पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत करना शुरू कर देंगे। वैसे दीपिका के साथ सात फेरे लेने के लिए रणवीर पूरी तरह बेताब दिख रहे हैं।

शादी में ये लोग होंगे शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए कुछ खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। जिसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार शामिल होंगे। इस लिस्ट में करण जौहर, रोहित शेट्टी, संजय लीला भंसाली, अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर का नाम कंफर्म हो चुका है। हालांकि अभी इसके लिए फाइनल लिस्ट नहीं बनी है लेकिन शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे, ये तय है। अब देखना है कि आगे इनकी शादी में क्या नया होता है।

 

यहां तस्वीरें देखें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.