रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए ख़रीदा नया घर, शादी के बाद यहाँ रहेंगे साथ

शादी के बाद यहाँ रहेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

शादी के बाद यहाँ रहेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

सोनम कपूर और आनंद आहूजा , अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें सामने आ रही हैं| ऐसी खबरें हैं कि इस साल 19 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं| इसके अलावा अक्सर दीपिका पादुकोण को अपनी फैमिली के साथ शादी की शॉपिंग करते हुए भी देखा जा सकता है| एक तरफ जहाँ उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं वहीँ रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए नया घर खरीद लिया है| शादी के बाद दीपिका और वो एक साथ रहने वाले हैं|

रणवीर और दीपिका बहुत समय से अपने लिए घर ढूंढ रहे थे| यही नहीं बल्कि वो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वर्ली बिल्डिंग में भी घर देखने गए थे, हालाँकि रणवीर ने बांद्रा के श्री अपार्टमेंट्स में नया घर ले लिया|
आपको बता दें ये घर रणवीर के घर वाला है है जिसके कॉम्प्लेक्स के 6, 7 और 8वें फ्लोर पर रणवीर अपने मम्मी-पापा और बहन के साथ रहते हैं| अब रणवीर ने उसी बिल्डिंग में चौथे फ्लोर पर नया घर लिया है|

गौरतलब है कि बुधवार को दीपिका अपनी मां उज्जला के साथ मुंबई के बांद्रा स्थ‍ित ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी करते हुए नज़र आयीं यही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स ककी माने तो वो गोल्ड खरीदने पहुंची थी|

आपको बता दें इससे पहले दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह के साथ शादी को लेकर सवाल किया गया कि इन स्टोरीज में कितनी सच्चाई है। दीपिका ने कहा, ”मुझे अच्छा लगा जिस तरह से आपने शादी को लेकर सवाल किया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।” जब दीपिका से सवाल किया गया कि उन्हें कैसे पता चलेगा कि वह शादी करना चाहती हैं, दीपिका ने कहा, जब सही समय आएगा, उन्हें पता चल जाएगा। मेरे लिए यह लाइफ का एक महत्वपूर्ण पार्ट है। शादी हर लड़की का सपना होता है। मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है, जब मुझे लगेगा कि मैं तैयार हूं या फिर जब होनी होगी तो हो जाएगी।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।