इस सुपर मॉडल के साथ दिखी रणवीर सिंह की जबरदस्त बॉन्डिंग, जल सकता है दीपिका पादुकोण का दिल!

फिल्म एक्टर रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए मशहूर सुपरमॉडल सारा सैमपैयो के साथ फोटोशूट कराया है...

दर्शकों के दिलों की धड़कन धड़काने वाले रणवीर सिंह एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए मशहूर पुर्तगाली अंतर्राष्ट्रीय सुपरमॉडल सारा सैमपैयो के साथ शूट करते हुए नजर आएं हैं। जी हां, रणवीर सिंह और सारा सैमपैयो को एक साथ फैशन बाइबल बोग के लिए फोटोशूट करते हुए देखा गया है। आपने अक्सर अपने पसंदीदा बॉलीवुड हस्तियां को मैगजीन के लिए अंतरराष्ट्रीय मॉडल के साथ शूट करते हुए देखा होगा और इसी लिस्ट में अब रणवीर सिंह का नाम भी शामिल हो गया हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक वोग एक जबरदस्त कवर पेज लाने वाला है जिसमें रणवीर और सारा कवर पेज पर छा रखे होंगे। वोग के फोटोशूट के समय दोनों के बीच जबरदस्त और अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली है। जिसे सभी जरुर पसंद करेंगे।” हम इन दोनों को वोग में देखने के लिए बेसब्री के साथ से इंतजार कर रहे हैं। फोटोशूट के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग तक देखने को मिली। दोनों काफी दोस्तना अंदाज में एक दूसरे के साथ नजर आए। बताते चले कि एक्टर रणवीर कपूर और सारा की मुलाकात लंदन में हुई थी जहां दोनों ने पूरे दिन फोटोशूट कराया था।

रणवीर कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में दिखाई देने वाले हैं। इसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली है। साथ ही वह गली बॉय में भी दिखेंगे। ये तो सारी दुनिया जानती है कि रणवीर दीपिका से बेपनाह प्यार करते हैं। शादी को लेकर रणवीर ने दीपिका को पूरी आजादी दे दी है। दीपिका जब भी बोल दें तो रणवीर बारात लेकर हाजिर हो जाएंगे। यानी कि दीपिका ही डेट फाइनल करके बताएंगी। जैसे ही दीपिका की हामी मिल जाएगी दोनों कलाकार पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत करना शुरू कर देंगे। वैसे दीपिका के साथ सात फेरे लेने के लिए रणवीर पूरी तरह बेताब दिख रहे हैं।

देखिए  मशहूर पुर्तगाली अंतर्राष्ट्रीय सुपरमॉडल सारा सैमपैयो की तस्वीर…

शादी में ये लोग होंगे शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए कुछ खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। जिसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार शामिल होंगे। इस लिस्ट में करण जौहर, रोहित शेट्टी, संजय लीला भंसाली, अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर का नाम कंफर्म हो चुका है। हालांकि अभी इसके लिए फाइनल लिस्ट नहीं बनी है लेकिन शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे, ये तय है। अब देखना है कि आगे इनकी शादी में क्या नया होता है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।