रणवीर सिंह को अवार्ड्स नाइट में चेस्ट दिखाना पड़ा भारी, दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर ही लगाई क्लास

एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में रणवीर सिंह (Ranveer Singh Elle Beauty Awards 2019) ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करवाया। लेकिन उनकी पत्नी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के एक कमेंट की वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

एक्टर रणवीर सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच हुई बातचीत कभी हम सभी को हैरान नहीं करती है, क्योंकि दोनों ही अक्सर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हैं और ये सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऐसा ही आज हुआ है। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमेजिंग कमेंट किया है। उन्होंने अपने पति यानी रणवीर सिंह की बेयर चेस्ट पर लेकर कमेंट किया है। रणवीर सिंह बीती रात एले ब्यूटी अवार्ड 2019(Elle Beauty Awards 2019) में शामिल हुए थे और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट के दौरान की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैंट पैंट सूट के साथ-साथ प्रिंटेड शर्ट और बड़ी हैट पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर में रणवीर सिंह (Ranvee Singh Bare Chest) की खुली चेस्ट ने लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  की एक यूनीक कमेंट की वजह से वह ट्रोल हो गए। दीपिका पादुकोण ने उनकी तस्वीर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘अपनी छाती पर मेरे ब्रांजर की बोतल खाली करने से पहले क्या तुम्हें मुझसे पूछना नहीं चाहिए था?’ आपको बता दें कि ब्रांजर एक तरह का हाईलाइटर होता है, जिसे मेकअप में चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यहां देखिए दीपिका पादुकोण का रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट-

इस लुक में अवार्ड्स नाइट में पहुंचे रणवीर सिंह

एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में रणवीर सिंह अपने खास अंदाज में पहुंचे। ब्लैक कोट-पैंट के अंदर रणवीर ने शर्ट पहनकर रखी थी, जिसके बटन खुले थे और छाती दिख रही थी। सिर पर हैट और हाथ में एक छड़ी थी। इस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर चार्ली चैपलिन स्टाइल में डांसिंग मूव्स भी दिखाए।

कार्तिक आर्यन-करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण सहित इस हफ्ते छाए रहे ये सितारे

यहां देखिए, एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में रणवीर सिंह और अन्य एक्ट्रेस का धमाल… 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।