रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर लॉन्च किया फिल्म 83 का फर्स्ट लुक, कपिल देव की तरह गेंद घुमाते दिखे एक्टर

बॉलीवुड के सबसे बिंदास एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh Birthday) का आज 34वां जन्मदिन है। अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 83 का अपना लुक शेयर किया है। फिल्म वह कपिल देव के लुक में दिख रहे हैं।

कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के सबसे बिंदास एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh Birthday) का आज 34वां जन्मदिन है। अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म 83 का अपना लुक शेयर किया है। फिल्म वह कपिल देव के लुक में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने इंडियन क्रिकेटक कपिल देव की तरह कपड़े पहने हुए हैं। कपिल देव को हरियाणा हुर्रिकेन (Haryana Hurricane)  के नाम से भी लोग जानते हैं। रणवीर सिंह के फैंस उनके फर्स्ट लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जोकि अब सामने आ चुका है।

रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया। कपिल देव के लुक में फिल्म का पहला लुक (83 First Look) शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, ‘मेरे स्पेशल पर यहां प्रिजेंट द हरियाणा हुर्रिकेन कपिल देव।’ रणवी सिंह पोस्टर में एक लाल रंग की लेदर बॉल को घुमा रहे हैं। बॉल हवा में हैं। लुक देखकर लगता है कि रणवीर सिंह बॉलिंग करने जा रहे हैं और सामने कोई घातक बल्लेबाज है। उनकी आंखों में अग्रेशन दिखाई दे रहा है।

यहां देखिए रणवीर सिंह का कपिल देव के किरदार में पहला लुक

कपिल देव के घर पर 10 दिन तक रुके रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों इंग्लैंड में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में जबकि दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में दिखेंगी। इससे पहले रणवीर सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह 83 की टीम के साथ कपिल देव के किरदार में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे थे। रणवीर सिंह इंग्लैंड शेड्यूल जाने से पहले कपिल देव(Kapil Dev)  के घर पर 10 दिन तक रहे। जिससे की वह कपिल देव की पर्सनल लाइफ को जान सके और उनके स्किल्स को सीख सकें।

क्या हुआ जब दीपिका पादुकोण से एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मांगी आईडी

यहां देखिए साथ काम करने के बाद भी पंकज त्रिपाठी को इग्नोर कर रहे हैं  रणवीर सिंह…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।