Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह का 34वां जन्मदिन आज, अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा सहित इन सितारों ने दी बधाई

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणवीर सिंह का आज 34वां जन्मदिन (Ranveer Singh Birthday) है। फिल्म 83 के डायरेक्टर कबीर खान और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने रणवीर सिंह को अपने खास अंदाज में बधाई दी है। यहां देखिए उन्होंने एक्टर को किया मैसेज दिया।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh Birthday) का आज 34वां जन्मदिन है। रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 83 में क्रिकेटर कपिल देव के किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 83 के डायरेक्टर कबीर खान ने रणवीर सिंह के बर्थडे पर उन्हें बधाई दी और एक खास मैसेज दिया है। बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी रणवीर सिंह के साथ अपना एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

कबीर खान (Kabir Khan) ने इंस्टाग्राम पोस्ट में रणवीर सिंह को बधाई देते हुए लिखा,’रणवीर सिंह जन्मदिन की शुभकामनाएं। 83 में साथ काम करके लाइफटाइम एक्सपीरियेंस मिला और मैं खुशी है कि तुम कपिल देव के किरदार में हो। ये तुम्हारी कमिटमेंट और डेडिकेशन के बिना पूरा नहीं हो पाता और कोई इसे पूरा भी नहीं कर पाता। तुम्हारे उत्साह ने टीम को हर रोज मोटिवेट किया। तुम बहुत ही ब्रिलिएंट हो।’

यहां देखिए कबीर खान का इंस्टाग्राम पोस्ट-

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  ने रणवीर सिंह को ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘मेरे क्रेजी लूटेरा बाबा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा मेड रहो।’ इस मैसेज के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों किसी के दरवाजे के आगे मस्ती कर रहे हैं।

यहां देखिए सोनाक्षी सिन्हा का ट्विटर पोस्ट-

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर  (Anil Kapoor) ने भी रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा, हैप्पी बर्थडे टाइगर। हमेशा प्राइज पर नजरें रखो और अचीव होने तक हार मत मानो। करो और मरो वाला एटिट्यूड  इंस्पायर करत है। ये लुक पसंद आया। बहुत सारा प्यार।

फिल्म गल्ली बॉय में रणवीर सिंह के साथ काम कर चुके एक्टर विजय वर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर  पर लिखा,’हैप्पी बर्थडे शेप शिफ्टर।’

इन बॉलीवुड सितारों ने भी दी बधाई-

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।