रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 2 करोड़ के पार, लेकिन अभी भी बहुत आगे हैं पत्नी दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान और आमिर खान को पछाड़ दिया है। मंगलवार को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रणवीर सिंह के 2 करोड़ फॉलोअर्स की संख्या पूरी हो गई। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

  |     |     |     |   Published 
रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 2 करोड़ के पार, लेकिन अभी भी बहुत आगे हैं पत्नी दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के ‘सिंबा’ रणवीर सिंह इस समय अपनी फिल्म ‘गल्ली बॉय’ के प्रमोशन में जी जान से जुटे हैं। बर्लिन से लेकर भारत के कई राज्यों में उन्होंने फिल्म का प्रमोशन किया है और लगातार कर रहे हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में उनके खाते में जुड़ रही हैं और इसका सकारात्मक असर उनकी फैन फॉलोइंग पर पड़ रहा है। मंगलवार को रणवीर के नाम एक और रिकॉर्ड हो गया। इंस्टाग्राम पर ‘सिंबा’ के 20 मिलियन यानी दो करोड़ फॉलोअर्स पूरे हो गए। इस बात की खुशी मनाते हुए इंस्टाग्राम ट्रॉफी के साथ उन्होंने एक छोटा सा वीडियो फैंस संग शेयर किया है।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान और आमिर खान को पछाड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर शाहरुख के करीब 1 करोड़ 62 लाख और आमिर के करीब 21 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं रणवीर अभी अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से काफी पीछे हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका के 3 करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं। मंगलवार को फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ पार होने पर रणवीर ने इंस्टाग्राम ट्रॉफी के साथ एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ’20 मिलियन, शुक्रिया इंस्टाग्राम फैमिली।’

रणवीर सिंह ने शेयर किया यह वीडियो…

View this post on Instagram

20M! Thanks @instagram fam! 🌈🤙🏽

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘गल्ली बॉय’ 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन, विजय राज फिल्म में मुख्य किरदारों में हैं। जोया अख्तर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। ‘गल्ली बॉय’ की रिलीज के बाद रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक ’83’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म में वह लीड रोल में हैं। फिल्म की कास्टिंग चल रही है। फिल्म में 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम के लिए अभी तक एमी विर्क, साहिल खट्टर, जीवा और चिराग पाटिल के नाम फाइनल हुए हैं। कबीर खान इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

देखें रणवीर सिंह की तस्वीरें…

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply