Simmba Box Office Collection Day 6: सिनेमाघरों में सिंबा का जलवा कायम, अब तक कमाएं इतने करोड़ की कमाई

फिल्म ने अब तक 124 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओपनिंग डे में 20 करोड़ 72 लाख रूपये की कमाई की थी। इस फिल्म की कमाई पहले दिन की रणवीर सिंह की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

फिल्म ने अब तक 124 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इसकी कमाई में दिन दुगना मुजाफा हो रहा है। फिल्म ने अब तक 124 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओपनिंग डे में 20 करोड़ 72 लाख रूपये की कमाई की थी। इस फिल्म की कमाई पहले दिन की रणवीर सिंह की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

सिंबा ने पांचवे दिन ही 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली थी। 100 करोड़ क्लब में सिम्बा इस साल की पहली एंट्री है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सिंबा को लेकर पहले ही ट्वीट करके कहा था कि सिंबा की 1 जनवरी की कमाई मिलाकर 100 करोड़ के क्लब में दाखिल हो जाएंगी। बीते दिन करण जौहर ने फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की खुशी में एक पोस्टर शेयर कर सिंबा की टीम को चीयर अप किया था। वहीं तरण आदर्श ने भी कुल कमाई का एक पोस्टर शेयर कर बधाई दी है।

आइये आपको बता दें बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने विदेशी मार्किट में कितने की कमाई की है?

ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 145,150 USD की कमाई की है| इस फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में 55 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 1.01 करोड़ की कमाई की है|

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा शेयर किया गया पोस्ट… 

न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 18,864 USD की कमाई की है| इस फिल्म को न्यूज़ीलैंड में 5 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 13.15 लाख की कमाई की है|

करण जौहर द्वारा शेयर किया गया पोस्ट

U.K बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 121,021 USD की कमाई की है| इस फिल्म को 85 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 84.36 लाख की कमाई की है|

U.S.A बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 491,065 USD की कमाई की है| इस फिल्म को 273 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 3.42 करोड़ की कमाई दी है|

कनाडा बॉक्स ऑफिस पर सिंबा ने 125,333 USD की कमाई की है| इस फिल्म को 22 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था| अगर भारतीय रुपयों में देखें तो फिल्म ने 87.37 लाख की कमाई की है|

देखिए फिल्म का ट्रेलर…

देखिए रणवीर सिंह की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।