सुपर डांसर में बच्चों ने किया रणवीर सिंह की जर्नी पर परफॉर्मेंस, देख मंच पर ही रो पड़े बॉलीवुड के सिंबा

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी फिल्म गल्ली बॉय के प्रमोशन के लिए सुपर डांसर शो में पहुंचे। यहां बच्चों ने रणवीर सिंह लाइफ जर्नी पर डान्स किया, जिसे देखकर रणवीर सिंह भावुक होकर रोने लगे। इसके बाद उन्होंने बोलने से पहले थोड़ा समय लिया।

सुपर डांसर के सेट पर जजों के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह।

गल्ली बॉय स्टार रणवीर सिंह के ‘सुपर डांसर’ के मंच पर आंसू निकल आए। सुपर डांसर के बच्चों ने बॉलीवुड में रणवीर सिंह की जर्नी को सबके सामने उनके फेविरट सॉन्ग पर डांस के जरिए दिखाया। बच्चों की इमोशनल परफॉर्मेंस देख कर रणवीर सिंह की आंखों से आंसू छलक उठे। बच्चों ने फिल्म ‘लूटेरा’ के सॉन्ग ‘जिंदा हूं यार’ पर बाहर से आकर इस स्टारडम तक पहुंचने वाले रणवीर सिंह की जर्नी को नरेट किया।

रणवीर सिंह के लिए यह परफॉर्मेंस अपनी आंखों से अपनी जिंदगी देखने जैसा था। बच्चों ने अपने अच्छा प्रदर्शन दिखाने और अच्छे नंबरों के लिए बीच-बीच में उनके हिट सॉन्ग को गाया। बच्चों ने इस कठिन परफॉर्मेंस को कोरियोग्राफ करने के लिए बहुत प्रयास किए थे। इस सॉन्ग की शुरुआत एक बच्चे यानि रणवीर सिंह के साथ होती है जो अमेरिका जाने के लिए फिल्मों से प्यार करता है और बाद में बस एक एक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष करता है।

जर्नी देख भावुक हुए रणवीर सिंह

यह सब देखकर रणवीर सिंह अपने आप पर कंट्रोल नहीं कर पाए और भावुक होते हैं। सूत्रों ने बताया कि रणवीर सिंह सचमुच रोने लगे। वह इतने भावुक हुए कि कुछ बोलने से पहले उन्होंने समय लिया! और फिर उन्होंने बच्चों और सुपर डांसर की टीम पर अपने प्यार की बौछार की और उन्हें हमेशा के लिए संजो कर रखने के लिए यादगार स्मृति दी।

रणवीर सिंह ने किया धमाल

इसके बाद रणवीर सिंह अपनी पुरानी एनर्जी में फ्लोर पर आए और बच्चों के साथ रैप किया। यहां रणवीर सिंह बहुत अच्छा समय बिताया। यह एक धमाल शो रहा। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन बच्चों के साथ बहुत क्यूट लग रहे थे। दोनों ही सुपर एंटरटेनर हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म गल्ली बॉय के प्रमोशन में लगे हुए हैं। ‘गल्ली बॉय‘ 14 फरवरी को रिलीज होगी।

यहां देखिए रणवीर सिंह का वीडियो…

यहां देखिए रणवीर सिंह की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।