VIDEO: फिल्म 83 की रैपअप पार्टी में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने मचाया धमाल, साथ खेला क्रिकेट और किया डांस

फिल्म 83 (83 The Film) के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शूटिंग खत्म कर ली है। इन दोनों के लिए एक दिन पहले रैपअप पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने डांस किया और क्रिकेट भी खेला।

  |     |     |     |   Updated 
VIDEO: फिल्म 83 की रैपअप पार्टी में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने मचाया धमाल, साथ खेला क्रिकेट और किया डांस
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह क्रिकेट खेलते हुए। (फोटोः इंस्टाग्राम)

डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 (83 The Film) के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शूटिंग खत्म कर ली। इन दोनों के लिए एक दिन पहले रैपअप पार्टी का आयोजन किया गया। उनकी टीम ने इस पार्टी को रणवीर सिंह और फिल्म के स्टाइल में एन्जॉय किया। फिल्म की टीम ने डांस और क्रिकेट के साथ मस्ती भी की। इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों सफेद आउटफिट में नजर आए और दोनों खूब मस्ती भी की। पार्टी में कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाल और उनकी पत्नी भी शामिल हुईं।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh Deepika Padukone Film) ने एयर क्रिकेट का छोटा सा गेम भी खेला जोकि देखने में काफी क्यूट लगा। इसके बाद दोनों ने डांस फ्लोर पर धमाल मचाया और अपने फेवरेट सॉन्ग पर फुल एनर्जी के साथ डांस किया। आपको बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह लिजेंडरी क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। डायरेक्टर कबीर खान ने कहा एक इंटरव्यू में कहा था कि रणवीर सिंह को भगवान ने ऐसे शख्स के रूप में उभारा है, जो किसी भी रोल में फिट बैठ सकते हैं। अगर आप उनके पिछले किरदारों को देखेंगे तो यकीन मानेंगे।

यहां देखिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का डांस-

कबीर खान ने था कि रणवीर सिंह ने इस कपिल देव (Kapil Dev Biopic) के साथ काफी लंबा वक्त बिताया और उनकी पर्सनैलिटी को काफी खूबसूरती से पिकअप किया। मेकअप से ज्यादा उनके एक्स्प्रेशन ने काफी अच्छा काम किया। यह फिल्म 1983 के भारत के क्रिकेट वर्ल्डकप जीत पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे जबकि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ऑनस्क्रीन कपिल देव की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

यहां देखिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के और डांस वीडियो-

कार्तिक आर्यन-करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण सहित इस हफ्ते छाए रहे ये सितारे

यहां देखिए, एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में रणवीर सिंह और अन्य एक्ट्रेस का धमाल… 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply