रियल लाइफ में इस तरह नाचते दिखे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, VIDEO देखकर आप भी झूम उठोगे!

रणवीर की बहन रितिका भावनानी ने पार्टी रखी। इसमें रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण एक साथ जमकर नाचते दिख रहे हैं। दीपवीर के डांस के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की शादी का जश्न अब तक जारी है। एक के बाद एक पार्टी होती जा रही है। फिलहाल रणवीर की बहन रितिका भावनानी ने अपने भैया-भाभी के लिए पार्टी रखी। इसमें रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण एक साथ जमकर नाचते दिख रहे हैं। इनका डांस देखकर आप भी झूम जाओगे। ऐसा डांस तो फिल्म में भी नहीं देखा होगा। रणवीर सिंह अपनी मस्तानी दीपिका के साथ एकदम मस्त होकर नाच रहे हैं तो वहीं, दीपिका भी दिल खोल कर साथ दे रही हैं। इस पार्टी के दो वीडियो सामने आए हैं जिसमें कि दीपिका और रणवीर का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि रितिका ने शनिवार की रात दीपिका-रणवीर के लिए मुंबई में पार्टी का आयोजन किया। ये पार्टी खासकर डांस के लिए रखा गया था। इसमें खास दोस्तों को बुलाया गया। दोस्तों की लिस्ट रितिका ने तैयार किया था। यहां पर नाइट लाइट में दीपिका और रणवीर एक साथ डांस कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने पूरा रंगीला बाबू की तरह ड्रेस पहन रखा है। ड्रेस मनीष अरोरा ने डिजाइन किया है। तो दीपिका लहंगा पहनकर पार्टी में आ गईं। ड्रेस से पता चल रहा है कि दीपिका-रणवीर ने डांस की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। हालांकि यहां पर दीपिका थोड़ी से शर्मा रही हैं तो वहीं, रणवीर सिंह हमेशा की तरह दिल खोलकर नाचते दिख रहे हैं।

अभी दो और बड़ी पार्टी
बताते चलें कि दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला में शादी की। इसके बाद वे 18 नवंबर को भारत आए। भारत आने के बाद 21 नवंबर को दीपिका के मायके बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी रखी गई। यहां पर भारतीय खिलाड़ी भी शिरकत किए थे। इसके बाद 22 नवंबर को दीपिका-रणवीर मुंबई लौट आए। अब यहां पर रिसेप्शन से पहले दोनों के लिए रितिका ने पार्टी रख दी। इस पार्टी को पाकर दोनों बेहद खुश हुए हैं। अब रणवीर की फैमिली 28 नवंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात में रिसेप्शन पार्टी देगी। जिसमें दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। वहीं, दीपवीर 1 दिसम्बर को रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं, जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार्स को न्यौता भेजा जाएगा। इस रिसेप्शन में तकरीबन 3000 गेस्ट शामिल हो सकते हैं।

यहां देखिए वीडियो

यहां देखिए दीपवीर के डांस की तस्वीरें

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.