शादी से पहले दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह ने बजाया गाना- मेहंदी लगाकर रखना…

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए एक खास गाना भी बजाया। इस दौरान दीपवीर के चहेरे पर खुशी और होठों पर मुस्कान साफ झलक रही थी...

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)और रणवीर सिंह (Ranveer singh) इटली के लेककोमो के लिए रवाना हो गए हैं। यह जोड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले हुए नजर आया। दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना हुआ था। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए एक खास गाना भी बजाया। इस दौरान दीपवीर के चहेरे पर खुशी और होठों पर मुस्कान साफ झलक रही थी।

एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के हाथों पर एक स्पीकर था इसमें उन्होंने शाहरुख की फिल्म DDLJ का फेमस गाना मेंहदी लगाकर रखना प्ले किया। रणवीर सिंह गाना प्ले करते हुए दीपिका के पास आते हैं वो दीपिका को हैलो कहते हैं। दीपिका अपने परिवालों के साथ खड़े होते हैं। रणवीर दीपिका को हैलो कहते हैं, तो दीपिका उन्हें गाना बंद कहने के लिए कहती हैं। वीडियो में दीपिका वहां से आगे बढ़ जाती है तो रणवीर उनके पीछे-पीछे चल देते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ये वीडियो सोशल मीडिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।

एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह काफी एक्टिव और खुश नजर आए। उन्होंने इस दौरान फैंस और मीडिया को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। रणवीर सिंह अपनी गाड़ी से बाहर आए और फैन्स व फोटोग्राफर्स को धन्यवाद किया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में फैंस को सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट जिस चीज को लेकर बनी हुई है वो इस कपल के आउटफिट को लेकर है। आखिर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी में किस डिजाइनर का आउटफिट पहनने वाले है। तो हम आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट पहन सकते हैं।

इस बात का सबूत खुद कपल के एयरपोर्ट पर मौजूद होने के वक्त मिला।

 

कपल के आने से पहले, उनके कर्मचारियों ने सामान का एक बड़ा सेट लिया हुआ था। हवाई अड्डे पर कपल के कर्मचारियों के एक सदस्य को सब्यसाची बैग के साथ देखा गया था, इससे इस बात की पुष्टि होती है कि रणवीर और दीपिका सब्यसाची के कपड़े पहनने वाले हैं।

यहां तक की नंदी पूजा के लिए, दीपिका ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया एक नारंगी रंग का सूट पहना था। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए दुल्हन के कपड़ों को पहनना पसंद करेंगी।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।