तनुश्री दत्ता केसः रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बेबाक बोल- हां, ये गलत है!

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर केस पर अब बॉलीवुड की शानदार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी राय रखी है...

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर केस पर बॉलीवुड की सबसे शानदार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ‘सांच को आंच नाही’ ये लाइनें आपने सुनी तो जरूर होगी। बस इसी तर्ज पर रणवीर और दीपिका ने अपनी राय जाहिर की है। दोनों ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी प्रकार का शोषण गलत है और इसका विरोध किया जाना चाहिए। इस दौरान #MeToo आंदोलन के बारे में भी दीपिका ने खुलकर अपनी राय जाहिर की।

जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान टाइम्स सम्मेलन के मंच पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मौजूद थे। इस मौके पर दीपिका ने कहा, ‘#MeToo आंदोलन जेंडर पर आधारित नहीं है। यह हर प्रकार के शोषण के लिए है। यह आंदोलन पीड़िता या पीड़ित के साथ-साथ सच की जीत है। शोषण किसी प्रकार का हो सही नहीं है। इसके बारे में खुलकर बात होनी चाहिए।’

रणवीर की राय
इसके साथ ही मंच पर रणवीर सिंह ने कहा, ‘हां, यह गलत है और बिल्कुल गलत है। गली हो या घर या दफ्तर कहीं पर कोई शोषण का शिकार होता है तो इसका विरोध होना वाजिब है। इस पर हमें मिलकर बात करनी चाहिए।’ इस दौरान दीपिका और रणवीर की बातों को देखा जाए तो ये जोड़ी बाकि कलाकारों की तरह मुंह छिपाने के बजाय खुलकर बात करते दिखे। इनके ऐसे ही अंदाज के लिए दर्शक इन दोनों को बेहद पसंद करते हैं।

शादी पर चर्चा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल हमेशा दी जाती है। इनके नए रिश्ते की बात भी उससे खास है। सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल शादी करने वाले थे लेकिन अब ये तारीख अगले साल तक टल गई है लेकिन शादी होना तय माना जा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि 20 नवंबर को इटली में शादी करेंगे जो कि अब टल गई है। यानी कि नए साल 2019 में शादी होने वाली है।

रणवीर की बेताबी
ये तो सारी दुनिया जानती है कि रणवीर दीपिका से बेपनाह प्यार करते हैं। शादी को लेकर रणवीर ने दीपिका को पूरी आजादी दे दी है। दीपिका जब भी बोल दें तो रणवीर बारात लेकर हाजिर हो जाएंगे। यानी कि दीपिका ही डेट फाइनल करके बताएंगी। जैसे ही दीपिका की हामी मिल जाएगी दोनों कलाकार पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत करना शुरू कर देंगे। वैसे दीपिका के साथ सात फेरे लेने के लिए रणवीर पूरी तरह बेताब दिख रहे हैं।

शादी में ये लोग होंगे शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए कुछ खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। जिसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार शामिल होंगे। इस लिस्ट में करण जौहर, रोहित शेट्टी, संजय लीला भंसाली, अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर का नाम कंफर्म हो चुका है। हालांकि अभी इसके लिए फाइनल लिस्ट नहीं बनी है लेकिन शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे, ये तय है। अब देखना है कि आगे इनकी शादी में क्या नया होता है।

वीडियो देखें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.