रणवीर सिंह में दीपिका पादुकोण चाहती हैं ये बदलाव, दोनों ने शादी पर चुप्पी तोड़ी

बॉलीवुड की शानदार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी को लेकर खुद ही बोल दिया है...

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अच्छे दोस्त हैं। यह बात तो सब जानते हैं। लेकिन दोनों शादी करना चाहते हैं इसको लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुक्रवार को हिंदुस्तान टाइम्स सम्मेलन के मौके पर दोनों ने अपनी शादी को लेकर राय रखी है। इस मौके पर दोनों ने जमकर डांस किया और तनुश्री दत्ता के केस पर गंभीर भी दिखे। मंच पर शादी को लेकर कुछ अहम बातें बताई, जो कि आपको खुश कर सकती हैं और थोड़ी निराश भी।

जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान टाइम्स सम्मेलन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शिरकत किया। अब ऐसे में इन दोनों के शादी की अफवाह को लेकर पत्रकारों ने सवाल किए। तो बेताब रणवीर बोले, ‘ये खबर तो आप रोज पढ़ ही रहे हैं। हमारी शादी कई बार तय हो गई, कई बार इंगेजमेंट हो चुका है। इतना ही नहीं शेरवानी से लेकर तमाम चीजें तय हो गई हैं। लेकिन ऐसा कुछ हुआ तो हम जरूर बताएंगे।’ तो वहीं दीपिका ने कहा है कि रणवीर को खाने और सोने की आदत बदलनी होगी।

शादी पर चर्चा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल हमेशा दी जाती है। इनके नए रिश्ते की बात भी उससे खास है। सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल शादी करने वाले थे लेकिन अब ये तारीख अगले साल तक टल गई है लेकिन शादी होना तय माना जा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि 20 नवंबर को इटली में शादी करेंगे जो कि अब टल गई है। यानी कि नए साल 2019 में शादी होने वाली है।

वीडियो देखें…

रणवीर की बेताबी
ये तो सारी दुनिया जानती है कि रणवीर दीपिका से बेपनाह प्यार करते हैं। शादी को लेकर रणवीर ने दीपिका को पूरी आजादी दे दी है। दीपिका जब भी बोल दें तो रणवीर बारात लेकर हाजिर हो जाएंगे। यानी कि दीपिका ही डेट फाइनल करके बताएंगी। जैसे ही दीपिका की हामी मिल जाएगी दोनों कलाकार पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत करना शुरू कर देंगे। वैसे दीपिका के साथ सात फेरे लेने के लिए रणवीर पूरी तरह बेताब दिख रहे हैं।

शादी में ये लोग होंगे शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए कुछ खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। जिसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार शामिल होंगे। इस लिस्ट में करण जौहर, रोहित शेट्टी, संजय लीला भंसाली, अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर का नाम कंफर्म हो चुका है। हालांकि अभी इसके लिए फाइनल लिस्ट नहीं बनी है लेकिन शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे, ये तय है। अब देखना है कि आगे इनकी शादी में क्या नया होता है।

और तस्वीर देखें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.