रणवीर सिंह की नानी माँ का हुआ देहांत, फिल्म की शूट की कैंसिल

नानी के करीब थे रणवीर सिंह, आज हुआ देहांत

नानी के करीब थे रणवीर सिंह, आज हुआ देहांत

बॉलिवुड एक्टर रणवीर सिंह की नानी मां अब इस दुनियां में नहीं रही| बहुत समय से वो बीमार थी और लंबे समय से उनका इलाज किया जा रहा था| रिपोर्ट्स की माने तो अचानक हुए नानी मां के निधन के बाद रणवीर ने अपनी फिल्म की शूटिंग बंद कर दी यही नहीं बल्कि उन्होंने मुंबई में होने वाले को इवेंट को कैंसल कर दिया है।

दीपिका पादुकोण भी गयी थी मिलने

आपको बता दें रणवीर की नानी बहुत दिनों से बीमार थी ऐसे में दीपिका पादुकोण भी जनवरी में उन्हें मिलने के लिए गयी हुई थी| रणवीर सिंह अपनी नानी के बहुत ही क्लोज़ थे। यही नहीं बल्कि उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी नानी ने अपनी मां का बड़ा योगदान रहा है| यही नहीं बल्कि जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दोस्ती हुई थी तो वो उन्हें मिलाने अपनी नानी के पास मिलाने ले गए थे|

रणवीर सिंह थे नानी के करीब

रणवीर सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मैं अपनी नानी के बहुत क्लोज हूं। वह मेरे लिए उतनी ही जरुरी हैं जैसे ऑक्सीजन और पानी। मैं अपने फैन्स, फैमिली और सबके प्रति बेहद केयरिंग हूं क्योंकि मेरी परवरिश ऐसी ही हुई है और इसमें मेरी नानी का हाथ बहुत बड़ा है।’ यही नहीं बल्कि रणवीर सिंह के लिए उनकी नानी एक दोस्त की तरह थी| वो अपनी नानी से फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़कर सुनाया करते थे|

अंतिम यात्रा में शामिल होंगे ये सितारे

रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर स्सिंह की नानिकी अंतिम यात्रा में अनिल कपूर, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर सहित कपूर और भवनानी समेत परिवार के दुसरे सदस्य शामिल होते हुए नज़र आयेंगे|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।