फिल्म 83 के कोच बलविंदर सिंह संधु ने किया खुलासा, कहा-क्रिकेट के क्रेजी हैं रणवीर सिंह-अच्छी है बैटिंग स्किल

फिल्म 83 के कोच और पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधु ने कहा कि रणवीर सिंह के पास अच्छी बैटिंग स्किल है। फिल्म 83 के कोच और पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधु ने कहा कि रणवीर सिंह के पास अच्छी बैटिंग स्किल है।

क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हुए रणवीर सिंह। (साभारःइंस्टाग्राम)

कबीर खान की फिल्म ’83’ की घोषणा होने के बाद से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस वर्ल्ड में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने जीत दर्ज की थी। कबीर खान ने इसी से प्रभावित होकर ’83’ नाम से फिल्म बना रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग से पहले रणवीर सिंह और अन्य कलाकारों को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जा रही है। रणवीर सिंह को पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधु ट्रेनिंग दे रहे हैं। बलविंदर सिंह संधु कपिल देव की वर्ल्ड कप विनिंग टीम में भी थे। हाल ही में उन्होंने रणवीर सिंह को क्रिकेट की कोचिंग देने के अनुभव पर एक बयान दिया।

बलविंदर सिंह संधु ने कहा कि रणवीर सिंह को क्रिकेट बहुत पसंद है और उनकी बेटिंग तकनीक भी बहुत अच्छी है। वह कपिल देव के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और बोलिंग तकनीक भी सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह बहुत ही क्रेजी व्यक्ति हैं। पहले दिन से ही उनके बैटिंग स्किल बहुत अच्छी है। बोलिंग थोड़ी बेकार है, लेकिन सीख रहे हैं।

कपिल देव की तरह बनना

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी बलविंदर सिंह संधु ने कहा कि तीन-चार दिन के बाद की ट्रेनिंग के बाद वह सही से रन कर पा रहे थे और जिस तरह के एक्शन की जरुरत थी उसे भी करने लगे हैं। उन्होंने कहा,’हम दोनों उनकी तकनीक को इम्प्रूव करके कपिल देव की तरह बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते कुछ दिन के लिए प्रैक्टिस छोड़ दी है लेकिन आने वाले कुछ हफ्तो में वह प्रैक्टिस करना शुरू करेंगे।’

पंकज त्रिपाठी फिल्म में शामिल

कपिल देव की इस बायोपिक में एक्टर पंकज त्रिपाठी तात्कालिक भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर मान सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, वर्ल्ड कप के फाइन में खेलने वाले क्रिकेटर संदीप पाटिल के रोल में उनके बेटे चिराग पाटिल दिखाई देंगे।

यहां देखिए रणवीर सिंह की फिल्म गल्ली बॉय क पब्लिक रिव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।