शादी के बाद पहली बार शर्टलेस हुए रणवीर सिंह, दिखा अब तक का उनका सबसे हॉट अवतार

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें वो शर्टलेस हैं और सिर्फ ट्राउजर पहनी है। इसमें इनके ऐब्स आपको साफ नजर आएंगे। इस फोटो के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा है -'नंगा पूंगा'। शादी के बाद ये पहली बार ऐसे लुक में नजर आए हैं।

रणवीर सिंह(फोटो:इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह ने पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में अपनी लाजवाब एक्टिंग से एक अलग पहचान बना ली है। दर्शक उनकी एक्टिंग और फिल्मों के फैन हैं। लेकिन सिर्फ अपनी बेहतरीन फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि अपने जिंदादिली और मजाकिया स्वभाव की वजह से ये करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग की लिस्ट काफी लंबी है। इनकी इस लिस्ट में फीमेल फैन की कमी नहीं है। शादी के बाद भी इस फैन फॉलोइंग में कमी नहीं आई है।

रणवीर सिंह अपने कपड़ों और स्टाइल के लिए कई बार मजाक का हिस्सा भी बनते हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके फैंन का प्यार रणवीर के लिए कम नहीं होता है। ये बॉलीवुड के हैंडसम हंक में से एक माने जाते हैं। इस बात का ताजा सबूत है रणवीर सिंह की लेटेस्ट फोटो। इस फोटो में रणवीर को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो शर्टलेस हैं। लेकिन फोटो से ज्यादा इसके कैप्शन की बातें हो रही हैं। आप भी जानिए क्या है इस फोटो में।

क्या है इस फोटो में और क्या लिखा है कैप्शन
इस फोटो को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें वो शर्टलेस हैं और सिर्फ ट्राउजर पहनी है। इसमें इनके ऐब्स आपको साफ नजर आएंगे। इस फोटो के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा है -‘नंगा पूंगा’। ये फोटो काफी वायरल हो रही है और यकीनन रणवीर के फैंस ये फोटो देखकर क्रेजी हो जाएंगे। जैसा कि अक्सर दीपिका पादुकोण रणवीर के फोटो पर कमेंट करती रहती हैं, तो हमें अब इंतजार है कि इस पर उनका क्या कमेंट और रिएक्शन आएगा।

रणवीर सिंह नजर आएंगे इन फिल्मों में
आने वाले सालों में रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगे। ये मल्टीस्टारर फिल्म होगी जिसमें जाह्नवी कपूर और करीना कपूर खान भी नजर आएंगे। इसके अलावा ये एक्टर कबीर खान की फिल्म ’83’ में भी दिखेंगे। ये फिल्म वर्ल्ड कप 1983 पर बेस्ड है।

वीडियो में देखिए, रणवीर सिंह फिल्म ‘पद्मावत’ में कैसे बनते थे अलाउद्दीन खिलजी…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।