रणवीर सिंह और लिली सिंह ने स्टेज पर चढ़कर मचाया धमाल, दिखाया अपना रैपिंग टैलेंट, वीडियो वायरल

'जीक्यू स्टाइल अवॉर्ड्स 2019' में रणवीर सिंह और लिली सिंह ने जमकर धमाल मचाया। स्टेज पर चढ़कर रणवीर और लिली ने फिल्म 'गल्ली बॉय' के गाने 'अपना टाइम आएगा' पर रैप किया।

'जीक्यू स्टाइल अवॉर्ड्स 2019' में रणवीर सिंह ने लिली सिंह के साथ मिलकर जमकर धमाल मचाया। (फोटो- जीक्यू इंडिया, इंस्टाग्राम)

शनिवार रात मुंबई में ‘जीक्यू स्टाइल अवॉर्ड्स 2019’ का आयोजन किया गया था। फिल्मी सितारों की चमक से अवॉर्ड फंक्शन में चार चांद लग गए। यहां रणवीर सिंह ‘मोस्ट स्टाइलिश मैन’ और अनुष्का शर्मा ‘मोस्ट स्टाइलिश वीमेन’ चुनी गईं। अवॉर्ड फंक्शन में फिल्ममेकर रीमा कागती और जोया अख्तर को ‘क्रिएटिव पावरहाउस’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। ‘जीक्यू इंडिया’ के इंस्टाग्राम हैंडल से रणवीर सिंह का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह म्यूजिक आर्टिस्ट लिली सिंह के साथ स्टेज पर चढ़कर अपनी फिल्म ‘गल्ली बॉय’ के गाने ‘अपना टाइम आएगा’ पर रैप कर रहे हैं।

नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि पावरहाउस रणवीर सिंह पूरी एनर्जी से ‘अपना टाइम आएगा’ गाने पर रैप कर रहे हैं। लिली सिंह ने भी स्टेज पर चढ़कर रणवीर का पूरा साथ दिया। उनके इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। ब्लैक सूट, डिजाइनर ब्लेजर और ब्लैक शेड में रणवीर सिंह काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इवेंट में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण नहीं पहुंची थीं। ज्यादातर इवेंट्स में रणवीर अपने एनर्जी लेवल से सेलेब्स के साथ-साथ अपने फैंस की आंखों के तारे बने रहते हैं। कई सारे फिल्म स्टार्स भी रणवीर के इस एनर्जी लेवल के कायल हैं।

रणवीर सिंह और लिली सिंह का यह वीडियो वायरल हो रहा है…

‘जीक्यू स्टाइल अवॉर्ड्स 2019’ की बात करें तो यहां राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, जैकलीन फर्नांडीज, राधिका आप्टे, मंदिरा बेदी, डिनो मोरिया, जिम सरभ, अमित साध, कल्कि कोचलिन, अपारशक्ति खुराना, विजय वर्मा, समीरा रेड्डी, अमायरा दस्तूर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की थी। इवेंट में कल्कि कोचलिन को ‘स्टाइल मेवेन’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। राजकुमार राव को ‘रुल ब्रेकर’ का खिताब दिया गया। मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को ‘क्रिएटिव विजनरी’ अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत करने वाले सभी सेलेब्स अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

पत्नी दीपिका पादुकोण से डरते हैं रणवीर सिंह, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।