सोनम के रिसेप्शन में रणवीर सिंह बैठे एक कोने में, दीपिका पादुकोण को लगाया फोन

सोनम के रिसेप्शन में रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण को MISS, फोन पर की बात

सोनम के रिसेप्शन में रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण को MISS, फोन पर की बात

रणवीर सिंह को हाल में ही सोनम कपूर की शादी में बहुत ही मस्त करते हुए देखा गया था | पार्टी करने के बाद रणवीर सिंह की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो फोन पर किसी से बात करते हुए नज़र आया रहे है और ये कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण है जिससे बात करने में रणवीर सिंह बिजी है| इस फोटो को एक फैन ग्रुप ने इन्स्टा पर पोस्ट किया तो दीपिका पादुकोण ने उसपर हार्ट एमोजी पोस्ट कर इस बात को पक्का कर दिया| यहाँ देखिये ये पोस्ट-

आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन दोनों पब्लिकली जता चुके हैं कि दोनों एक – दूसरे के लिए बेहद खास है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आईं कि दीपिका फैमिली के साथ शादी की तैयारियों में बिजी हैं। इतना ही नहीं, वह तैयारी में रणवीर सिंह की फैमिली की भी मदद कर रही हैं। शादी की अफवाहों पर दीपिका पादुकोण ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शादी से जुड़े सवाल पर कहा कि शादी करना हर लड़की का सपना होता है, लेकिन अभी शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह अभी शादी नहीं करने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह के साथ शादी को लेकर सवाल किया गया कि इन स्टोरीज में कितनी सच्चाई है। दीपिका ने कहा, ”मुझे अच्छा लगा जिस तरह से आपने शादी को लेकर सवाल किया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।” जब दीपिका से सवाल किया गया कि उन्हें कैसे पता चलेगा कि वह शादी करना चाहती हैं, दीपिका ने कहा, जब सही समय आएगा, उन्हें पता चल जाएगा। मेरे लिए यह लाइफ का एक महत्वपूर्ण पार्ट है। शादी हर लड़की का सपना होता है। मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है, जब मुझे लगेगा कि मैं तैयार हूं या फिर जब होनी होगी तो हो जाएगी।

इसके साथ ही आपको बता दें कि कई दिनों से मीडिया में इस बात को लेकर खबरे आ रही हैं कि दीपिका और रणवीर साल के अंत तक शादी के बेधन में बंध जाएगे। रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर हिंदू रीति रिवाजों से अनुसार शादी करेंगे। शादी में उनके परिवार और करीबी ही शामिल होने वाले हैं।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।