इस साल एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं नजर आएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, ये है वजह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों और उनके फैंस को बेहद पसंद हैं। ये जोड़ी जब भी साथ आती है सिनेमाघरों में कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ देती है। लेकिन इस साल रणवीर सिंह और दीपिका एक साथ पर्दे पर नजर नहीं आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ हनीमून मना रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कई फिल्में एक साथ दी। जिसने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की। रियल और रील लाइफ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों और उनके फैंस को बेहद पसंद हैं। ये जोड़ी जब भी साथ आती है सिनेमाघरों में कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ देती है। लेकिन इस साल रणवीर सिंह और दीपिका एक साथ पर्दे पर नजर नहीं आएंगे। इसका खुलासा खुद रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

रणवीर सिंह इस साल कई प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। इसमें गल्ली ब्यॉय, करण जौहर की तख्त और 83 में नजर आने वाले हैं। इस साल अभी तक दीपिका और रणवीर सिंह के पास ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं हैं जिसमें ये दोनों साथ में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह ने अभी अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि इस साल मेरे और दीपिका की साथ में एक भी फिल्म नहीं है लेकिन मैं आशा करता हूं किसी अच्छी स्क्रिप्ट के साथ हम दोनों साथ में काम करेंगे। उन्होंने अपनी और दीपिका के साथ केमेस्ट्री को लेकर कहा कि हमारी केमेस्ट्रीएक्सट्रा स्पेशल है जो हम साबित भी कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं दीपिका से कितना प्यार करता हूं वो स्क्रीन में नजर आता है।

वहींणवीर सिंह ने दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारें में बताते हैं कि दीपिका अपने प्रोजेक्ट को लेकर बहुत खुश है। वो मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। रणवीर ने बताया कि जब दीपिका ने उन्हें बताया कि वो मेघना के साथ छपाक करने वाली हैं साथ ही वो सह-प्रोड्यूस भी करेगी तब दीपिका बहुत खुश थी। तो उन्होंने सोचा चलों दीपिका को कुछ पसंद आया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें स्क्रीन पर दीपिका को देखना बहुत पसंद हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें बस दीपिका के साथ पहले मौके का इंतजार है जब वो साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुझे यकीन है दीपिका की तरफ से भी सेम फीलिंग होगी।

देखिए रणवीर सिंह का ये वीडियो…

देखिए दीपिका और रणवीर सिंह की अन्य तस्वीरें…

https://www.instagram.com/p/BqZlT_wBX3k/

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।