शादी के बाद फिर से काम पर लौटे रणवीर सिंह, यशराज स्टूडियो में हुए स्पॉट

रणवीर सिंह अपनी शादी के तुरंत बाद काम पर भी लौट आए हैं। हाल में ही रणवीर सिंह को अपनी अलगी फिल्म सिंबा के लिए डबिंग करते देखा गया है...

दीपवीर अपना बेंगलूरु रिसेप्शन मनाकर वापस मुंबई लौट आएं हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी शादी के तुरंत बाद काम पर भी लौट आए हैं। हाल में ही रणवीर सिंह को अपनी अलगी फिल्म सिंबा के लिए डबिंग करते देखा गया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म का ट्रेलर 3 दिसम्बर को रिलीज होने जा रहा है।

फिल्म सिंबा के अलावा रणवीर सिंह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ गली बॉय और करीब खान (Kabir Khan) की 83 में भी काम कर रहे हैं। वहीं करण जौहर (karan johar) की अपकमिंग फिल्म तख्त में भी रणवीर सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), करीना कपूर (Kareena Kapoor), जाह्नवी कपूर (Jahnavi Kapoor), विकी कौशल(Vicky Kaushal) और आलिया भट्ट नजर आएंगे।

इसके साथ ही रणवीर सिंह ने शादी के बाद अपनी फिल्म ‘सिंबा’ से संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें रणवीर सिंह स्पीच देते नजर आ रहे हैं। रणवीर बोल रहे हैं कि वह रोहित शेट्टी से कितना प्यार करते हैं और वे उनके बहुत बड़े फैन हैं। इस वीडियो में फिल्म सिंबा को लेकर कई जानकारी भी दी हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि रणवीर की फिल्म कमाल करने वाली है। वैसे वीडियो आपको थोड़ा रुला सकता है, आपकी आंखों को नम कर सकता है। वैसे भी इसमें करण जौहर और रोहित शेट्टी थोड़े मायूस से नजर आ रहे हैं। आखिर रणवीर सिंह ने बात कुछ ऐसी कर दी है।

रणवीर सिंह वीडियो में बोल रहे हैं, ‘मुझे स्पीच देना पसंद नहीं है। मैं नफरत करता हूं स्पीच देने से। लेकिन आज मुझे कुछ बोलने का है। मैं पहले से ही सर का बहुत बड़ा फैन था। मैं सोचता था कि कितना अच्छा होगा मेरे को यदि मौका मिला सर के साथ काम करने का और फिर मुझे चांस मिला। मैंने जैसा सोचा था उससे कई गुना अच्छा अनुभव रहा सर के साथ। इस दौरान फिल्म के साथ-साथ जिंदगी की कई चीजें सीखने को मिलीं। और जब हम जैसों का मेहनत एक साथ आता है तो बनता है पिक्चर सिंबा जैसा। मतलब कि थियेटर फाड़ देने वाला है। सर आपसे मैं बहुत प्यार करता हूं।’

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।