शादी के बाद पहली बार बोले रणवीर सिंह- मैं चाहता था कि दीपिका पादुकोण बनें मेरे बच्चों की मां

शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। रणवीर ने कहा, 'मैं चाहता था कि दीपिका ही मेरे बच्चों की मां बनें।'

इसी साल 14 व 15 नवंबर को रणवीर-दीपिका ने इटली में शादी की थी।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने शादी के बाद पहला इंटरव्यू देते हुए बताया कि क्यों दीपिका पादुकोण उनके लिए खास हैं और वह उनके लिए ही इस धरती पर आई हैं। रणवीर सिंह कहते हैं कि दीपिका के साथ रिलेशनशिप में आने के कुछ महीने बाद ही वह समझ गए थे कि दीपिका पादुकोण ही वह लड़की है जो उनके लिए बनी हैं। यही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते हैं। दीपिका पादुकोण ही उनके बच्चों की मां बनेंगी। रणवीर ने कहा कि दीपिका और उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है।

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा, ‘मैं बहुत लकी हूं कि दीपिका मेरी जीवनसंगिनी हैं। मैं तो बहुत पहले से शादी के लिए तैयार था, बस दीपिका की हां का इंतजार कर रहा था। उनकी हां के लिए मैंने बहुत इंतजार किया। दीपिका के साथ रिलेशनशिप में आने के 6 महीने बाद ही मुझे पता चल गया था कि यही वो लड़की है जो मेरे लिए बनी है। मैंने हमारे रिश्ते की वैसे ही परवाह की।’

मैं लकी हूं जो मुझे दीपिका मिलीं

रणवीर सिंह आगे कहते हैं, ‘6 महीने से 6 साल हो गए। वह बहुत अच्छी हैं, बहुत प्यारी हैं। वह रिश्तों की कदर करना जानती हैं। मुझे इसका अहसास है। दीपिका मुझे पाकर नहीं बल्कि मैं दीपिका को पाकर खुद को लकी मानता हूं। मैं जानता था कि अगर सब कुछ सही रहा तो मैं इसी लड़की से ही शादी करूंगा। ये लड़की ही मेरे बच्चों की मां बनेगी। मैं पिछले तीन साल से शादी करने के बारे में सोच रहा था।’

शादी के लिए क्यों चुना इटली का लेक कोमो?

रणवीर सिंह ने आगे कहा, ‘मैंने दीपिका से कह दिया था कि जिस दिन तुमने मुझसे शादी के लिए हां कहा, उस दिन हम फौरन शादी कर लेंगे।’ रणवीर सिंह ने आगे बताया कि उन्होंने शादी के लिए इटली के लेक कोमो को ही क्यों चुना। उन्होंने कहा, ‘दीपिका ऐसा चाहती थीं और अगर वह ऐसा चाहती थीं तो मेरी भी हां थी। मैं उन्हें हर खुशी देना चाहता हूं। वह हर खुशी की हकदार हैं और दीपिका की खुशी में ही मेरी खुशी है।’

देखिए दीपवीर की मुंबई पार्टी की 10 खास बातों से जुड़ा वीडियो…

नीचे देखें दीपवीर की कुछ खास तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।