शादी के बाद सामने आया रणवीर सिंह का इमोशनल वीडियो, रोहित शेट्टी-करण जौहर की आंखें हुईं नम

रणवीर सिंह ने शादी के बाद अपन फिल्म 'सिंबा' से संबंधित का एक वीडियो शेयर किया है। रणवीर बोल रहे हैं कि वह रोहित शेट्टी से कितना प्यार करते हैं।

रणवीर सिंह ने शादी के बाद अपन फिल्म ‘सिंबा’ से संबंधित का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रणवीर सिंह स्पीच देते नजर आ रहे हैं। रणवीर बोल रहे हैं कि वह रोहित शेट्टी से कितना प्यार करते हैं और वे उनके बहुत बड़े फैन हैं। इस वीडियो में फिल्म सिंबा को लेकर कई जानकारी भी दी हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि रणवीर की फिल्म कमाल करने वाली है। वैसे वीडियो आपको थोड़ा रुला सकता है, आपकी आंखों को नम कर सकता है। वैसे भी इसमें करण जौहर और रोहित शेट्टी थोड़े मायूस से नजर आ रहे हैं। आखिर रणवीर सिंह ने बात कुछ ऐसी कर दी है।

रणवीर सिंह वीडियो में बोल रहे हैं, ‘मुझे स्पीच देना पसंद नहीं है। मैं नफरत करता हूं स्पीच देने से। लेकिन आज मुझे कुछ बोलने का है। मैं पहले से ही सर का बहुत बड़ा फैन था। मैं सोचता था कि कितना अच्छा होगा मेरे को यदि मौका मिला सर के साथ काम करने का और फिर मुझे चांस मिला। मैंने जैसा सोचा था उससे कई गुना अच्छा अनुभव रहा सर के साथ। इस दौरान फिल्म के साथ-साथ जिंदगी की कई चीजें सीखने को मिलीं। और जब हम जैसों का मेहनत एक साथ आता है तो बनता है पिक्चर सिंबा जैसा। मतलब कि थियेटर फाड़ देने वाला है। सर आपसे मैं बहुत प्यार करता हूं।’

ये है रणवीर सिंह का इमोशनल कर देने वाला वीडियो…

रणवीर का सपना पूरा
वीडियो में रणवीर सिंह हमेशा की तरह जोशीले दिख रहे हैं। पहली बार इनको स्पीच देते हुए देखने को मिल रहा है। इनकी बातें सुनकर वहां पर खड़े सभी कलाकार तालियां बजाते दिख रहे हैं तो कोई खोया-खोया दिख रहा है। इससे एक बात और सामने आई है कि रणवीर सिंह रोहित शेट्टी से बहुत प्यार करते हैं। इनके साथ फिल्म करने के लिए रणवीर सपना बुने थे जो कि सिंबा के साथ पूरा हो गया है। वीडियो में सिंबा के कई सीन दिखाए गए हैं। रणवीर पुलिस की वर्दी में झक्कास दिख रहे हैं। इनकी बात सुनकर सैल्यूट करने को दिल करता है। यही वजह है कि रोहित शेट्टी बातों को सुनकर रणवीर के गले लग गए हैं। फिल्म का ट्रेलर 03 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

देखिए रणवीर के सिंहा फिल्म का एक्शन वीडियो…

यहां देखिए रणवीर सिंह का सिंबा लुक…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.