1983 वर्ल्ड कप की जीत के 36 साल हुए पूरे, रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर कर फिल्म 83 की दिखाई रोचक झलक

आज यानि 25 जून को वर्ल्ड कप 1983 की जीत के 36 साल पूरे हो गए। इस जीत पर खुशी जताते हुए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने वीडियो शेयर कर फिल्म 83 (83 Movie Video) की झलक दिखाई है।

रणवीर सिंह ने 83 फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है(फोटो: इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही कपिल देव (Kapil Dev) की बायोपिक फिल्म ’83 (83 Movie)’ में नजर आएंगे। इसमें 1983 में इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की ऐतिहासिक जीत भी दिखाई जाएगी। आज इस जीत के 36 साल हो गए हैं। आज के ही दिन यानि 25 जून 1983 को इंडिया ने वर्ल्ड कप अपने नाम कराया था। इंडिया की इस शानदार जीत के इस खास दिन का जश्न मनाते हुए रणवीर सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है

रणवीर सिंह (Ranveer Singh Movies) ने अपने इस वीडियो में फिल्म 83 की झलक दिखाई है। इसमें कपिल देव ट्रॉफी उठाते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें फिल्म के टीम मेंबर्स प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। रील टीम के कप्तान रणवीर सिंह ने ट्रेनिंग की झलक भी इसमें शेयर की है। वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर कबीर सिंह आखिर में ‘ओके, परफेक्ट’ बोलते नजर आ रहे हैं।

देखिए ये खास वीडियो….

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone 83 The Film) फिल्म में भी रणवीर सिंह की बीवी का किरदार निभा रही हैं। दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में नजर आएंगी और फिल्म की शूटिंग के लिए ग्लासगो भी गई थीं। रणवीर सिंह ने फिल्म में दीपिका पादुकोण की ऑफिशियल एंट्री का ऐलान करते हुए  3 सेकेंड का वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

जानिए रणवीर सिंह ने कैसे साहिल खट्टर के सिर पर किया ‘ततड़-ततड़ स्टेप…

वीडियो में देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के क्यूट मोमेंट…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।