सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों से मिले रणवीर सिंह, कहा- इनसे मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) अपनी फिल्म '83 (83 Movie)' की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं। हाल ही में ये शेन वर्न से लेकर सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar), सुनील गवास्कर जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों से मिले। उन्होंने इनके साथ मिलने की खुशी जाहिर की और कई बातें बताई।

रणवीर सिंह((Ranveer Singh) जल्द ही फिल्म ’83(83 Movie)’ में नजर आने वाले हैं। कपिल देव(Kapil Dev) की लाइफ पर बनी इस फिल्म में उनका सबसे बड़ा पल ‘विश्व कप 1983’ को भी दिखाया जाएगा। रणवीर सिंह ने इस फिल्म को लेकर पूरी तैयारी की है और इसके लिए शूटिंग से पहले ये कई बार कपिल देव समेत कई क्रिकेटर से ट्रेनिंग लेते नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि इसके स्टारकास्ट फिल्म की शूटिंग फिलहाल लंदन में कर रहे हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह(Ranveer Singh Movies) ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वो सुनील गवास्कर(Sunil Gavaskar) समेत शेन वार्न(Shane Warne) और विवियन रिचर्ड्स जैसे कई फेमस क्रिकेटर के साथ नजर आ रहे हैं। इस बारे में इंडिया टुडे सलाम क्रिकेट कॉन्क्लेव 2019 के दौरान इस एक्टर ने अपनी फिल्म और ऐसे मशहूर क्रिकेटरों से मिलने के अनुभव के बारे में बात करते हुए बताया-

हम लॉर्ड में बैठे हैं, क्रिकेट के सारे लेजेंड हमारे साथ हैं। वर्ल्ड कप चल रहा है, मैं 1983 के ऐतिहासिक जीत पर फिल्म कर रहा हूं। इसमें मैं कपिल देव का रोल निभा रहा हूं। सनी सर (सुनील गवास्कर) के साथ दिन दिन की शुरूआत हुई। शेन वार्न मिले। ऐसे शानदार खिलाड़ियों से मिलना हमारे जैसे युवा पीढ़ी के लिए ये एक सौभाग्यपूर्ण पल था।

वहीं अपनी फिल्म ’83’ के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा-

इस फिल्म को करना जैसे किसी सपने का पूरा होना है। लॉर्ड स्टेडियम में प्रैक्टिस करना मेरे और मेरी फिल्म के बाकी स्टारकास्ट के लिए किसी धार्मिक यात्रा से कम नहीं है। 83 की कहानी बताती है कि कैसे एक ऐसी टीम जिस पर लोगों को यकीन नहीं था, वो सारी मुश्किलों को पार कर जीत हासिल करती है। इस टीम ने खेल का पूरा चेहरा बदल दिया था। देश के प्रति भी लोगों का रवैया बदल दिया। ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर फिल्म के सभी स्टारकास्ट काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कबीर खान(Kabir Khan) की निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के आर बद्री, हार्डी संधु, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, एम्मी विर्क और साहिल खट्टर नजर आएंगे। ये अगले साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

आप भी देखिए रणवीर सिंह और दिग्गज क्रिकेटरों की साथ की तस्वीर…

जानिए रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक देखकर क्या रिएक्शन दिया…

वीडियो में देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का क्यूट लुक…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।