बॉलीवुड के फैशन आइकॉन रणवीर सिंह पहले दिखते थे ऐसे, एक्टर की बहुत पुरानी तस्वीर हो रही है वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh Photo Viral) एक बहुत ही पुरानी फोटो वायरल हो रही है। इसमें वह पहचान में भी नहीं आ रहे है, क्योंकि वो लंबे बालों में नजर आ रहे हैं और अपनी दोस्त के गले मिल रहे हैं।

रणवीर सिंह की पुरानी तस्वीर। (फोटोः इंस्टाग्राम)

हम सभी हमेशा इस बात का इंतजार करते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रेड कार्पेट  (Bollywood Actress on Red Carpet) पर क्या पहनती हैं- चाहे आलिया भट्ट हों, दीपिका पादुकोण हों, प्रियंका चोपड़ा हों या फिर ऐश्वर्या राय बच्चन हों, ये सभी हमेशा लोगों को अट्रेक्ट करती हैं, लेकिन बॉलीवुड में एक भी एक्टर हैं जिनके पास गजब का फैशन सेंस है और लोगों को अट्रैक्ट भी करते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं, गल्ली बॉय एक्टर रणवीर सिंह की।

चाहे वो कोई भी अवार्ड शो हो या फिर फिल्मी पार्टी रणवीर सिंह (Ranveer Singh Fashion) हमेशा अलग ही लुक में शाइन करते हैं। जब करण जौहर के चैट शो कोफी विद करण में रणवीर सिंह उस वक्त गर्लफ्रेंड रही दीपिका पादुकोण के साथ गए थे, तो दीपिका पादुकोण से पूछा गया था कि रणवीर सिंह कौन सी चीज बर्दाश्त करते हो? इस पर दीपिका पादुकोण ने कहा था कि वह उनके(रणवीर सिंह) के ड्रेसिंग सेंस को बर्दाश्त करती हैं।

यहां देखिए रणवीर सिंह वायरल हो रही तस्वीर-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये तस्वीर

इन दिनों सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh Viral Photo) एक बहुत ही पुरानी फोटो वायरल हो रही है। इसमें वह पहचान में भी नहीं आ रहे है, क्योंकि वो लंबे बालों में नजर आ रहे हैं और अपनी दोस्त के गले मिल रहे हैं। इस तस्वीर में वह काफी मुस्कार रहा है और हम कह सकते हैं कि यह तस्वीर सही कारणों से वायरल हो रही है, क्योंकि हमने रणवीर सिंह के इस अवतार को कभी नहीं देखा। इस तस्वीर को देखकर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण क्या कहेंगी?

क्या हुआ जब दीपिका पादुकोण से एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मांगी आईडी

यहां देखिए साथ काम करने के बाद भी पंकज त्रिपाठी को इग्नोर कर रहे हैं  रणवीर सिंह…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।