Ranveer Singh New Look: एक बार फिर अतरंगी लुक में नजर आए रणवीर सिंह! यूजर्स ने किया ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने अतरंगी स्टाइल और फैशन सेंस के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। रणवीर सिंह कभी अपने कपड़ों तो कभी अपने हेयर स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह समर्स के मोड में नजर आए। रणवीर सिंह को अपने इस लुक के चलते एक बार फिर से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।

रणवीर सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

रणवीर सिंह अपने नए स्टाइल और रंग-बिरंगे कपड़ों से फैशन वर्ल्ड में नया ट्रेंड सेट करते नजर आए। गुलाबी रंग के शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दिए। इस अतरंगी आउटफिट के साथ एक्टर ने शूज और गले में चेन पहनकर अपने लुक को पूरा किया। वहीं रणवीर का लुक कुछ लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने रणवीर को ट्रोल (Ranveer Singh troll) करना शुरू कर दिया।

अगर आप रणवीर सिंह के इस कलरफुल प्रिंटेड आउटफिट की कीमत जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे। सिल्क के शर्ट और शॉर्ट्स में वह एकदम अलग ही दिखाई दे रहे थे। रणवीर का ये लुक उनके कुछ फैंस को पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साधारण सी दिखने वाली रणवीर सिंह की इस ड्रेस की कीमत करीब 2 लाख रुपये है।

रणवीर सिंह वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कॉमेंट कर एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने उनकी और उर्फी की तुलना कर डाली तो किसी ने करण कुंद्रा के फैशन सेंस को रणवीर से अच्छा बता दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा ‘ये तो हमारे किचन का कपड़ा है’।

Urvashi Rautela Photos: उर्वशी रौतेला की सिजलिंग फोटोज ने किया फैंस को घायल! मोनोकनी में आईं नजर

बॉलीवुड से जुड़ी खबरों को देखने के लिए यहां क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.