रणवीर सिंह की इस हरकत से एक इवेंट में हुआ हादसा, ट्रोल होने के बाद इस अंदाज में मांगी माफी

रणवीर सिंह ने लैक्मे फैशन वीक में एक इवेंट दौरान फैंस पर कूदे, जिसके बाद कुछ लोग घायल हो गए। इसकी वजह से रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए और बाद में अपने फैंस से पर्सनल मैसेज के जरिए माफी मांगी।

  |     |     |     |   Updated 
रणवीर सिंह की इस हरकत से एक इवेंट में हुआ हादसा, ट्रोल होने के बाद इस अंदाज में मांगी माफी
रणवीर सिंह फोटो शूट करवाते हुए। (साभारः रणवीर इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म गल्ली बॉय के प्रमोशन में लगे हुए है। हाल ही में वह फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई के बायकुला गए। वहां इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने वहां मौजूद क्राउड पर जंप किया। ऐसा ही उन्होंने लैक्मे फैशन वीक 2019 के एक इवेंट के दौरान भी किया, जब वह क्राउड के पर कूदे तो उनमें से कुछ लोग घायल हो गए। उनकी बायकुला वाली जंप तो सफल रही लेकिन यहां वाली जंप से उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों का निशाना बनना पड़ा।

दरअसल, रणवीर सिंह फिल्म प्रमोशन के लिए लैक्मे फैशन वीक में गए थे। वहां उन्होंने लोगों को एंटरटेन किया। एंटरटेन करने के बाद रणवीर सिंह ने लोगों की भीड़ पर डाइव मार दी, जिससे कुछ लोग घायल हो गए और उनको मामूली चोटें आ गईं। इसके बाद लोग रणवीर सिंह पर गुस्सा करने लगे और यहां तक कि लोगों ने सोशल मीडिया पर भी उन्हें आड़े हाथ ले लिया।

फैंस ने किया रणवीर को मैसेज

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को टैग करते हुए एक व्यक्ति ने कमेंट किया, ‘ग्रो अप रणवीर सिंह।’ एक और व्यक्ति ने कहा, ‘वह अपने सपनों में जी रहे हैं, ठीक है, लेकिन दूसरों के सपनों को तो ना तोड़ें। का अंत तो न करें।’ रणवीर सिंह एक फैंस ने सोशल मीडिया पर हो रही उनकी अलोचना से उन्हें अवगत कराया।

यहां देखिए रणवीर सिंह का डाइव करते हुए वीडियो

रणवीर सिंह ने लोगों को आईं चोटें और अपने बिहेव के लिए अपने फैंस से सीधे मैसेज के जरिए माफी मांगी। उन्होंने कहा,’ आगे इस बात पर ध्यान रखूंगा। आपके प्यार और कंसर्न के लिए धन्यवाद।’ एक फैंस ने रणवीर सिंह के रिप्लाई का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया।

यहां देखिए फैंस का शेयर किया हुआ रिप्लाई

रणवीर एक्स दीपिका नाम के ट्विटर अकाउंट ने लिखा कि उसने रणवीर सिंह के क्राउड डाइव पर आए रिएक्शन पर उन्हें कुछ मैसेज किए थे जिसके बाद उन्होंने यह रिप्लाई किया है। उन्होंने इस घटना के लिए माफी मांग ली है और भविष्य में ध्यान रखने की बात कही है।

यहां देखिए रणवीर सिंह का वीडियो…

यहां देखिए रणवीर सिंह की तस्वीरें…

View this post on Instagram

Ladka aeda main, jhukane par bhi na jhuka

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply