रणवीर सिंह साल 2020 में मचाने वाले हैं धमाल, ’83’ से लेकर ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘तख़्त’ हैं तैयार

रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। रणवीर सिंह ने एक के बाद एक कई हिट फ़िल्में दी हैं। हाल ही में उन्हें 'Gully Boy' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है।

रणवीर सिंह की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है। रणवीर सिंह ने एक के बाद एक कई हिट फ़िल्में दी हैं। हाल ही में उन्हें ‘Gully Boy’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है। वहीं अब रणवीर साल 2020 में अपनी कई फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं।

सबसे पहले बात करते हैं ’83’ की। ये फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप और मूल रूप से कपिल देव के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देवी की भूमिका निभाने वाली हैं। फिल्म एक बार आपको 1983 के क्रिकेट विश्व कप मैच की ओर ले जाएगी।

फिल्म ’83’ का पोस्टर

रोहित शेट्टी की ‘सिंबा’में रणवीर सिंह ने अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। वहीं अब एक बार फिर से रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की चौथी किस्त सूर्यवंशी में पुलिस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार होंगे। वहीं अजय देवगन और रणवीर सिंह को एक क्लाइमेक्स के दृश्य में लाया गया है। यह फिल्म 27 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में लगेगी।

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का पोस्टर

रणवीर सिंह अब अपनी नई फिल्म के जरिए लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम ‘जयेश भाई जोरदार’ है। ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में रणवीर एक गुजराती व्यक्ति के रूप में देखा जाता है जो समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता के लिए लड़ता है। रणवीर के फर्स्ट लुक पोस्टर ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी।

फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का पोस्टर

करण जौहर की ‘तख़्त’ में रणवीर सिंह दारा शिकोह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बड़े बजट की फिल्म में रणवीर सिंह के साथ और भी कई बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म में विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, करीना कपूर, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

फिल्म ‘तख़्त’ का पोस्टर
lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.