1 लाख 60 हज़ार का है रणवीर सिंह का यह जैकेट, सेफ्टीपिन वाले डिज़ाइन के चश्में की कीमत भी है हज़ारों में

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनके इस चश्मे पर सेफ्टी पिन की डिजाइन बनी हुई है जो पूरे 600 यूरो का है।

एक्टर रणवीर सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। यह सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह को अजीबोगरीब कपड़े पहन कर लोगों के सामने आना कितना पसंद है। वह कभी भी, किसी भी तरह के कपड़े पहन कर पहुंच सकते हैं। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं होता कि लोग क्या सोच रहे हैं। हालाँकि, रणवीर किसी भी तरह के कपड़े में काफी हैंडसम नजर आते हैं। यही नहीं उनके फैशन सेंस पर उनके खुद सेलिब्रिटी दोस्त भी उनका खूब मजाक उड़ाते हैं लेकिन उनसे इंप्रेस हुए बिना कोई रह नहीं पाता।

अब एक बार फिर ने रणवीर अपने इस फैशन सेंस को एयरपोर्ट पर फ्लैश किया है, लेकिन उनके कपड़े जितने वीयर्ड हैं उसे कई ज्यादा वो महंगे हैं, इसलिए चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने एक अजीब सा चश्मा पहन रखा था। इस चश्मे पर सेफ्टी पिन की डिजाइन बनी हुई है और आपको बता दें यह सिल्वर ब्लैक कलर का चश्मा पूरे 600 यूरो यानी करीब ₹50000 का है।

रणवीर की इस तस्वीर को ध्यान से देखिये। इस तस्वीर में रणवीर सिंह एक वीयर्ड सा जैकेट पहने हुए हैं जसपर एक लड़के की तस्वीर छपी हुई है। बता दें कि यह तस्वीर 70 के दशक में आई एक हॉलीवुड फिल्म ने मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर मैकडॉवेल की है। और आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि रणवीर के इस जैकेट की कीमत 2291 डॉलर यानी करीब ₹160000 है। लेकिन, कुछ भी कहो रणवीर ने इन वीयर्ड फैशन अटायर को बड़े ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है।

रणवीर की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक 13 में नजर आएंगे जिसे कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं इसमें उनके साथ उनकी रियल लाइफ पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी रियल लाइफ पत्नी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी।

देखें हिंदीरश की ताजा वीडियो

 

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!