दीपिका की फोटो पर रणवीर ने किया ऐसा कमेंट देखकर आएगी शर्म 

दीपिका की फोटो पर रणबीर का ये नॉटी कमेंट 

दीपिका की फोटो पर रणबीर का ये नॉटी कमेंट 

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर इन दिनों अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे से प्यार जताने का कोई मौका जाने नहीं दे रहे| रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सबसे चहेते स्टार कपल्स में से हैं। जबकि रणवीर और दीपिका अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ काफी शरारत भी करते हैं। इनका यह प्यार फैन्स को रिलेशनशिप गोल्स देता हैं। वैसे देखा जाए तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। यह तो हम सभी को पता है कि, रणवीर और दीपिका अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ बोलते नहीं। भले ही स्टार्स अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधते हों, लेकिन सोशल मीडिया पर इनका प्यार छिपा नहीं है। रणवीर सिंह और दीपिका दोनों ही एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट और लाइक करना बिल्कुल नहीं भूलते। हाल ही में रणवीर  ने दीपिका की तस्वीर पर ऐसा कमेंट लिख दिया है, जिसे देखकर आप भी शर्मा जाएँ|

दीपिका पादुकोणे ने अपनी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “मार्क जेकोब्स ने एक बार कहा था कि जो हमें पसंद है चलो उसे करें और उसे बहुत ज्यादा करें।”

दीपिका की इस फोटो पर वैसे तो फैंस ने ढेरों कमेंट्स किये थे हालाँकि इनमें से ही एक कमेंट रणवीर सिंह का भी था। रणवीर ने अपने नॉटी अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, ‘मार्क सही कहते हैं, हमें बहुत ज्यादा करने की जरूरत है।’

सोनम कपूर और आनंद आहूजा , अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें सामने आ रही हैं| ऐसी खबरें हैं कि इस साल 19 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं| इसके अलावा अक्सर दीपिका पादुकोण को अपनी फैमिली के साथ शादी की शॉपिंग करते हुए भी देखा जा सकता है| एक तरफ जहाँ उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं वहीँ रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए नया घर खरीद लिया है| शादी के बाद दीपिका और वो एक साथ रहने वाले हैं|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।