Rashmika Mandana Birthday: रश्मिका मंदाना के फैन हैं तो आपको भी पता होनी चाहिए उनकी ये ख़ास बातें!

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ की सफलता के बाद काफी लोकप्रिय हो गई हैं। एक्ट्रेस ने देश भर में एक बड़ा फैनबेस बना लिया है। 'गीता गोविंदम' रश्मिका ने पहले ही खुद को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक लीड एक्ट्रेस के रूप में साबित किया है और उनकी कुछ हिंदी फिल्में भी अभी आने वाली हैं। फिल्मों में उनके प्यारे रोल्स के कारण उन्हें नेशनल क्रश कहा जाता है। आज रश्मिका अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं रश्मिका मंदाना के बारे में कुछ ख़ास बातें!

रश्मिका मंदाना (फोटो: इंस्टाग्राम)

Rashmika Mandana Birthday: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ की सफलता के बाद काफी लोकप्रिय हो गई हैं। एक्ट्रेस ने देश भर में एक बड़ा फैनबेस बना लिया है। ‘गीता गोविंदम’ रश्मिका ने पहले ही खुद को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक लीड एक्ट्रेस के रूप में साबित किया है और उनकी कुछ हिंदी फिल्में भी अभी आने वाली हैं। फिल्मों में उनके प्यारे रोल्स के कारण उन्हें नेशनल क्रश कहा जाता है। आज रश्मिका अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं रश्मिका मंदाना के बारे में कुछ ख़ास बातें!

कर्नाटक क्रश: रश्मिका मंदाना को फैंस ने ‘कर्नाटक क्रश’ का उपनाम दिया था। इस पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि यह उनके लोगों ने उन्हें दिया था।

यंग एण्ड सक्सेसफुल: रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था और उन्होंने केवल पांच सालों में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

रश्मिका मंदाना ने कॉलेज के दिनों से एक मॉडल के रूप में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था। उस दौरान उन्होंने कुछ ब्रांडों के लिए ऐड भी किया। साल 2014 में उन्होंने क्लीन एंड क्लियर टाइम्स फ्रेश फेस ऑफ इंडिया का खिताब जीता और यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

रक्षित शेट्टी से की थी सगाई!  रश्मिका मंदाना ने साल 2017 में किरिक पार्टी के कोस्टार रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी। कुछ कारणों से, चौदह महीने के बाद, उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

बीच बेब हैं रश्मिका मंदाना! रश्मिका मंदाना को समुद्र तट पर समय बिताना काफी अच्छा लगता है। उन्होंने हाल ही में गोवा के तटों पर नए साल की शाम सेलिब्रेट की थी।

ऐकेडेमिक्स में रही हैं अव्वल! रश्मिका मंदाना पढ़ाई लिखे में शुरू से ही अव्वल रही हैं। उन्होंने एम. एस. रमैया कॉलेज से मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया है।

बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार! रश्मिका मंदना कन्नड़, तेलुगु और तमिल में कई फिल्मों में दिखाई देने के बाद, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘मिशन मजनू’ से हिंदी फिल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है।

पवन सिंह का प्यार में टूटा दिल! इमोशनल कर रहा है नया गाना ‘Yaad Aati Nahin’, देखें वीडियो

बॉलीवुड और टीवी की ने खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.