RD Burman Death Anniversary: ‘पंचम दा’ के ये 10 सदाबहार गाने आज भी उन्हें दिलों में जिंदा रखते हैं

बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन (RD Burman) की आज पुण्यतिथि है। प्यार से लोग उन्हें 'पंचम दा' (Pancham Da) बुलाते थे।

  |     |     |     |   Updated 
RD Burman Death Anniversary: ‘पंचम दा’ के ये 10 सदाबहार गाने आज भी उन्हें दिलों में जिंदा रखते हैं
संगीतकार आरडी बर्मन को लोग प्यार से 'पंचम दा' बुलाते थे।

60-70 के दशक का समय फिल्मों में बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन (RD Burman) के संगीत के बगैर अधूरा माना जाता था। संगीत का यह हुनर ‘पंचम दा’ (Pancham Da) को अपने पिता मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन यानी एसडी बर्मन (SD Burman) से मिला था। संगीत के क्षेत्र में नए-नए प्रयोगों के लिए पहचाने जाने वाले आरडी बर्मन (RD Burman) ने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), संजीव कुमार (Sanjeev Kumar), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), जीनत अमान (Zeenat Aman) जैसे दिग्गज कलाकारों की फिल्मों में शानदार संगीत दिया था।

उनकी फिल्मों के अधिकतर गाने आज भी कई मौकों पर गुनगुनाए जाते हैं। यहां तक कि आरडी बर्मन (RD Burman) सदाबहार गानों के शौकीनों की हमेशा से पहली पसंद रहे हैं। ‘पंचम दा’ (Pancham Da) ने अपनी पत्नी आशा भोसले (Asha Bhosle) के साथ मिलकर भी कई सुपरहिट गाने दिए थे। आरडी बर्मन (RD Burman) का जन्म 27 जून, 1939 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था और 4 जनवरी, 1994 को उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। नीचे देखिए, ‘पंचम दा’ (Pancham Da) के संगीत से सजे उनके 10 सदाबहार गाने…

1- ये शाम मस्तानी- राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), आशा पारेख (Asha Parekh) की फिल्म ‘कटी पतंग’ का यह गाना आज भी सुपरहिट है। किशोर कुमार ने इस गीत को गाया था।

2- तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं- ‘आंधी’ फिल्म का यह गाना उस समय काफी हिट रहा था। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इस गाने को गाया था। फिल्म में संजीव कुमार (Sanjeev Kumar), सुचित्रा सेन (Suchitra Sen), एके हंगल (AK Hangal) जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में थे।

3- ओ मेरे सोना रे- ‘तीसरी मंजिल’ फिल्म का यह गाना आप आज भी लड़कियों को गुनगुनाते हुए सुन सकते हैं। आशा भोसले (Asha Bhosle) और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने इस गीत को गाया था। फिल्म में शम्मी कपूर (Shammi Kapoor), आशा पारेख (Asha Parekh) मुख्य भूमिका में थे।

4- चुरा लिया है तुमने जो दिल को- ‘यादों की बारात’ एक सुपरहिट फिल्म थी और इसके गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ गाने में जीनत अमान (Zeenat Aman) ने गिटार थामे अपने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं। आशा भोसले (Asha Bhosle) और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने इस गाने को गाया था।

5- रैना बीती जाए- राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की फिल्म ‘अमर प्रेम’ का गाना ‘रैना बीती जाए’ आरडी बर्मन (RD Burman) के यादगार गीतों में से एक है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इस गीत को गाया था।

6- बचना ऐ हसीनो- ‘हम किसी से कम नहीं’ फिल्म का गाना ‘बचना ऐ हसीनो’ आज भी जब डिस्को में बजता है तो आराम फरमा रहे लोग भी दौड़कर फ्लोर पर आ जाते हैं। इस सुपरहिट फिल्म में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), जीनत अमान (Zeenat Aman), अमजद खान (Amzad Khan), काजल किरन (Kajal Kiran) जैसे कलाकार थे। इस गाने के रीक्रिएट वर्जन में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नजर आए थे।

7- प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया- ‘सत्ते पे सत्ता’ फिल्म में सात भाइयों की कहानी तो आपको याद होगी। अगर आपको फिल्म याद है तो इसका गाना ‘प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया’ भी जरूर याद होगा। ‘पंचम दा’ (Pancham Da) की हिट ट्रैक लिस्ट में यह गाना शुमार है।

8- तू तू है वही- ‘ये वादा रहा’ फिल्म का मशहूर गाना ‘तू तू है वही’ भी ‘पंचम दा’ (Pancham Da) के बेस्ट कलेक्शन में से एक है। किशोर कुमार (Kishor Kumar) और आशा भोसले (Asha bhosle) ने इस गीत को गाया था। साल 1982 में आई इस फिल्म में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), पूनम ढिल्लो (Poonam Dhillon) और टीना मुनीम (Tina Munim) मुख्य किरदारों में थे।

9- दम मारो दम- साल 1971 में आई फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्ण’ फिल्म का गाना ‘दम मारो दम’ आज भी डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए काफी है। अभिनेत्री जीनत अमान (Zeenat Aman) पर फिल्माए गए इस गाने को आशा भोसले (Asha bhosle) ने गाया था। आरडी बर्मन (RD Burman) ने इसे कंपोज किया था।

10- महूबबा ओ महबूबा- अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के सुपरहिट गाने ‘महबूबा ओ महबूबा’ को भला कोई कैसे भूल सकता है। ‘पंचम दा’ (Pancham Da) की शानदार क्रिएशन का नतीजा थे इस फिल्म के सभी गाने। क्या आप जानते हैं कि ‘महबूबा ओ महबूबा’ गाने को खुद आरडी बर्मन (RD Burman) ने ही गाया था।

देखें ये वीडियो…

देखें आरडी बर्मन की तस्वीरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply