RD Burman ने अपने पिता पर लगाया था धुन चुराने का आरोप, जानिए उनसे जुडी कुछ रोचक बाते !

आर डी बर्मन RD Burman को बचपन से संगीत का शौक था। उन्होंने 9 साल की उम्र में अपने पिता एसडी बर्मन से कहा था कि उन्हें संगीत कार बनना हैं। बेटे RD Burman के मुंह से यह बात सुनकर एसडी बर्मन हैरान रह गए थे। लेकिन फिर उन्होंने पूछा कि कोई धुन बनाई है। तब आरडी बर्मन RD Burman ने तुरंत ही अपने पिता के सामने एक साथ नौ धुन पेश कर दीं।

 आर डी बर्मन RD Burman यानी राहुल देव बर्मन  संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह है। आज आर डी बर्मन RD Burman 83वीं बर्थ एनिवर्सरी है। बेशक वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी अवाज और संगीत अभी भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। बर्मन RD Burman ने अपनी अवाज और संगीत से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। 60 से लेकर 80 के दशक तक म्यूजिक इंडस्ट्री पर आरडी बर्मन का राज था। उनके म्यूजिक की दीवानगी लोगों के बीच आज भी देखने को मिलती हैं। आज भी उनके गाने सुन उन्हें याद करते है।

वही इस खास मोके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बाते बतायेंगे।

RD Burman को था बचपन से संगीत का शौक

आर डी बर्मन RD Burman को बचपन से संगीत का शौक था। उन्होंने 9 साल की उम्र में अपने पिता एसडी बर्मन से कहा था कि उन्हें संगीत कार बनना हैं। बेटे के मुंह से यह बात सुनकर एसडी बर्मन हैरान रह गए थे। लेकिन फिर उन्होंने पूछा कि कोई धुन बनाई है। तब आरडी बर्मन RD Burman ने तुरंत ही अपने पिता के सामने एक साथ नौ धुन पेश कर दीं।

https://www.instagram.com/p/CfSt7uDvJ-Q/?hl=en

RD Burman ने लगाया पिता पर चोरी का आरोप

इसके बाद एसडी बर्मन ने आर डी बर्मन RD Burman की धुन को फिल्म ‘फंटूस’ में इस्तेमाल किया था। इस बात से आर डी बर्मन RD Burman  अपने पिता से काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने अपने पिता से बोले कि उन्होंने उनकी धुन चुराई है। इस पर एसडी बर्मन ने भी ऐसा जवाब दिया था, जिससे बेटे राहुल की बोलती बंद हो गई। उन्होंने कहा कि वह देखना चाहते थे कि लोगों को उनकी बनाई धुन पसंद आती भी है या नहीं। पिता की बात सुनकर आरडी बर्मन कुछ नहीं बोल पाए। आरडी बर्मन RD Burman ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में अपने संगीत का जादू बिखेरा था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता के असिस्टेंट के तौर पर की थी।

म्यूजिक डायरेक्टर्स RD Burman  को अपनी प्रेरणा मानते 

आरडी बर्मन RD Burman के कुछ बेहतरीन गानें हैं:’क्या हुआ तेरा वादा’, ‘ओ मेरे दिल के चैन’, सागर जैसी आंखों वाली इत्यादि। अपने जीवन काल में आरडी बर्मन ने कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट के साथ भी काम किया था और शायद यही कारण था कि उनके संगीत में एक ग्लोबल टच भी महसूस होता हैं। ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि पंचम दा ने भारतीय संगीत को एक नई दिशा प्रदान की। आज के तमाम म्यूजिक डायरेक्टर्स उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं।

आशा भोसले के साथ की थी शादी

अपने गानों के अलावा आरडी बर्मन RD Burman उर्फ पंचम दा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते थे। मशहूर गायिका आशा भोसले के साथ शादी कर उन्होंने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थी। साल 1980 में आरडी बर्मन ने आशा भोसले के साथ दूसरी शादी रचाई थी। फैंस को इनकी जोड़ी खूब पसंद थी।

आखिरी समय में दूर थे आशा भोसले से 

लेकिन अपने जीवन के अंतिम समय में पंचम दा  RD Burman आशा से दूर अलग घर में रहते थे। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार पंचम दा के हाउस मेड ने आशा भोंसले को उनकी बिगड़ती तबियत की जानकारी दी थी फिर आशा उन्हें अस्पताल लेकर गईं थी जहां आरडी बर्मन साहब ने आखिरी सांसे ली।

Umang 2022: स्टेज पर Shah Rukh Khan ने मचाया धमाल, ‘उमंग’ में Shehnaaz Gill ने ढाया कहर

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

chhayasharma :मेरा नाम छाया शर्मा है. मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से काम कर रही हूं. मैं सेलिब्रिटी न्यूज, लाइफस्टाइल कंटेंट और फैशन ट्रेंड्स की विशेषज्ञ हूं. मुझे नई और अनोखी कहानियों की खोज करने का शौक है और मुझें अपने रीडर्स के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नई-नई खबरें और गॉसिप लिखना बेहद पसंद है. मैं एक उत्सुक पाठक, फिल्म शौकीन और संगीत प्रेमी हूं. और हमेशा अगली बेहतरीन कहानी की तलाश में रहती हूं