Rekha Birthday: कभी सांवले रंग की वजह से नहीं मिलता था काम, ऐसे बनी बॉलीवुड में खूबसूरती की मिसाल

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन( (Happy Birthday Rekha) है। आज उनका 65वां बर्थडे है। रेखा देश की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनका पूरा नाम भानुरेखा गणेसन है। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 में हुआ। उनका फिल्मी सफर 50 साल से ज्यादा का है। उन्होंने इस दौरान 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा। (फाइल फोटो)

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha Birthday) का आज जन्मदिन है। आज उनका 65वां बर्थडे है। रेखा देश की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनका पूरा नाम भानुरेखा गणेसन है। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 में हुआ। उनका फिल्मी सफर 50 साल से ज्यादा का है। उन्होंने इस दौरान 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। यहां हम आपको बता रहे हैं उनकी लाइफ की अनसुनी बातें।

यहां जानिए रेखा के बचपन, करियर, अफेयर्स और अचीवमेंट्स के बारे में-

  • रेखा का जन्म साउथ इंडियन एक्टर जेमिनी गणेसन और एक्ट्रेस पुष्पावल्ली के घर हुआ। उनके पिता ने उनकी मां से कभी शादी नहीं की थी।
  • रेखा एयर होस्टेस बनना चाहती थीं लेकिन वह किसी वजह से रिजेक्ट हो जाती थीं।
  • फिल्मी में काम करने के लिए उन्हें अपने सांवले रंग और फीचर की वजह से कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।
  • साल 1969 में उन्हें पहली हिंदी फिल्म अंजाना सफर से डेब्यू किया, लेकिन सेंसर की वजह से यह फिल्म 8 साल बाद रिलीज हुई। इसके बाद उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म सावन भादव थी।
  • कहा जाता है कि रेखा ने अपने को-स्टार विनोद मेहरा से 1973 में गुपचुप तरीके से शादी की, लेकिन वह इन खबरों को अफवाह बताती हैं।
  • रेखा के विनोद मेहरा, राज बब्बर, जितेंद्र, यश कोहली, शत्रुघ्न सिन्हा, किरण कुरमा और कई लोगों के साथ उनके अफेयर के चर्चे रहे।
  • रेखा और अमिताभ बच्चन(Rekha Amitabh Bachchan Love Story)  ने कई फिल्मों में काम किया और ऑफ स्क्रीन भी दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट किया।
  • रेखा को गाना काफी पसंद है। उन्होंने लीजेंडरी आरडी बर्मन से फिल्म में गाने की रिक्वेस्ट की। जिसके बाद उन्होंने फिल्म खूबसूरत में दो गाने गाए।
  • रेखा ने तीन फिल्मफेयर अवार्ड, दो बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड और एक बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड जीता। साल 1981 में आई फिल्म उमराव जान के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला।

मां की ममता, बेटी का प्यार, रेखा और कंगना रनौत में दिखी ऐसी जुगलबंदी, देखिए तस्वीरें

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।