रेमो डिसूजा की पत्नी को पहचाना हुआ मुश्किल, देखिए कैसे वजन घटाकर खुद में लाईं ये बड़ा बदलाव

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की पत्नी लिजेल डिसूजा (Lizelle D'Souza) की पत्नी इन दिनों अपने वजन को लेकर चर्चा में हैं। वह अपने अंदर एक ऐसा बदलाव लेकर आईं है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। आप भी देखिए उनका शेयर किया पोस्ट।

लिजेल डिसूजा ने ऐसे किया अपना वेट लॉस (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

कोरियोग्राफर और डायेरक्टर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) की पत्नी लिज़ेल डिसूजा (Lizelle D’Souza) ने हाल ही में अपने वेट लॉस (Weight Loss) करने के सफर को सबके साथ शेयर किया है। लिजेल इन दिनों अपने वजन को लेकर चर्चा में हैं। लिजेल ने जिस तरह से अपने वजन को कम किया वो सही में तारीफ के लायक है। उन्होंने अपने वेट लॉस करने की जर्ना की अपनी कुछ तस्वीरों के जरिए दिखाया है।

लिजेल डिसूजा (Lizelle D’Souza Weight Loss) ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने वेट लॉस करने के लिए कितनी मेहनत की है। उन्होंने अपने इस ट्रांसफॉर्म के लिए अपने ट्रेनर प्रवीन नायर और पति रेमो डिसूजा का शुक्रियाद भी किया है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में  लिखा की वेट लॉस के लिए मुझे हर बार आगे बढ़ने, मेरे गुस्से और मूड स्विंग्स को झेलने के लिए तुम्हारा (रेमो डिसूजा का) शुक्रिया। अपने और रेमो की तस्वीर के अलावा लिजेल ने एक कोलाज भी शेयर किया है, जिसमें उनकी वेट लॉस की पूरी जर्नी को दिखाया गया है।

यहां देखिए लिजेल डिसूजा का पोस्ट

स्ट्रीट डांसर 3 से रेमो डिसूजा मचाएंगे धमाल

रेमो डिसूजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले हैं। एक्टर वरुण धवन अपनी आने वाली इस फिल्म से जुड़ी हर चीज अपने फैंस के बीच शेयर करते हैं। इस फिल्म की शूट के दौरान श्रद्धा कपूर और वरुण धवन दोनों घायल हुए थे।

रेमो डिसूजा से जुडा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।