रिया चक्रवर्ती ने जिस बहन से बताई थी लड़ाई, सुशांत ने उसी को बताया था सबसे करीबी, देखें Video

रिया चक्रवर्ती ने जो स्क्रीनशॉट्स साझा किये उसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि सुशांत अपनी एक बहन प्रियंका से काफी परेशान थे।

सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका की फोटो

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सबसे ज्यादा सुशांत सिंह राजपूत के केस की चर्चा हो रही है। आए दिन इस केस में कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। वहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ व्हाट्सऐप पर हुई अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट्स साझा कर कई खुलासे भी किये हैं। जिसमें उन्होंने सुशांत और उनकी बहन प्रियंका के बीच रिश्तों को खराब होने की बात भी कही।

रिया चक्रवर्ती ने जो स्क्रीनशॉट्स साझा किये उसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि सुशांत अपनी एक बहन प्रियंका (Priyanka) से काफी परेशान थे। उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। लेकिन वहीं दूसरी ओर सुशांत का एक ऐसा वीडियो सामने आया हैै जिसमेें वह इसी बहन को अपनी सबसे करीबी बहन बता रहे हैं।

ये वीडियो सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ती ने शेयर किया है। जिसमें वह अपनी बहन प्रियंका के बारे में बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उन्हें न्याय दिलाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा है। सुशांत अपनी चार बड़ी बहनों के सबसे छोटे और लाडले थे। वो अपनी बहनों के कितने करीब थे, ये उनकी सोशल मीडिया पर की हुईं पोस्ट से ही साफ हो जाता है।

हाल ही में रक्षा बंधन के मौके पर प्रियंका ने अपने दिवंगत भाई सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने एक भावुक बात लिखी थी। प्रियंका ने लिखा था कि “वह अपने ‘सोलमेट’ को कितना मिस कर रही हैं। इसके आगे उन्होंने यह भी बताया था कि वह इस खालिपन को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं।”

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक से ED ने की 18 घंटे तक पूछताछ

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.