सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम बिदाई देने कूपर अस्पताल पहुंची रिया चक्रवर्ती, देखें Photos

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) उन्हें अंतिम बिदाई देने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं। रिया चक्रवर्ती आज मुंबई के कूपर अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई है।

रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) उन्हें अंतिम बिदाई देने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं। रिया चक्रवर्ती आज मुंबई के कूपर अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई है। आपको बता दे, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के देहांत को आत्महत्या बताया है। मुंबई पुलिस ने कहा सुशांत के घर से कोई भी सुसाइड नोट (Sushant Singh Rajput Suicide) बरामद नहीं हुआ है। सुशांत के पिता और परिवार वाले मुंबई पहुंच गए है। सुशांत का अंतिम संस्कार के मुताबिक मुंबई में किया जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने पिताजी से तीन दिन पहले बात की थी। उन्होंने कोरोना से बच के रहने की सलाह भी दी थी। वहीँ 10 दिन पहले अपनी मां को याद करते हुए सुशांत ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा था, “आंखों के आंसुओं से अतीत धुंधला रहा है और गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने मुस्कुरा रहे हैं। वहीं एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही।”

यहां देखें रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की तस्वीरें –

खबर के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत करीब 6 महीने से डिप्रेशन में थे। वे अपना डिप्रेशन के इलाज भी करा रहे थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की गोलियां भी मिली थी। मुंबई पुलिस का कहना हैं कि सुशांत ने सुसाइड (Sushant Singh Rajput Suicide) की है लेकिन उनके परिवार वालों के कहना हैं कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकता। ये हत्या है। वहीं जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव का कहना हैं कि सुशांत ने सुसाइड नहीं की है। उन्होंने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) से जांच करने की मांग की है।

उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वीले पार्ले मशानघाट में होगा।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: