रिया चक्रवर्ती टॉलीवुड इंडस्ट्री में करेंगी डेब्यू, इस प्रोडूसर ने दिया ऑफर !

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए और उनके फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को फ़िलहाल टॉलीवुड फिल्मो का ऑफर आया है। इस प्रोडूसर ने कहा बस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के हां की देरी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इन सालों में काफी परेशान रही हैं। बॉलीवुड दिव्यांग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी मुश्किलों में घिरी रही। सुशांत की मृत्यु के बाद रिया (Rhea Chakraborty) को NCB द्वारा गिरफ्तार भी किया गया हालांकि अभी रिया जमानत पर रिहा हैं। सुशांत के जाने के बाद से रिया की मुश्किलें इस कदर बढ़ी की उन्हें अपने करियर में भी काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी हैं। हालांकि इस बीच रिया (Rhea Chakraborty) के लिए और उनके फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को फ़िलहाल टॉलीवुड फिल्मो का ऑफर आया है।

रिया को मिला टॉलीवुड में ऑफर :

 

बता दें, हाल ही में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपना जन्मदिन मनाया हैं। इस मौके पर टॉलीवुड निर्माता राणा सरकार ने रिया को शुभकामनायें दी साथ ही रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को टॉलीवुड फिल्मो में आने का ऑफर दे दिया। टॉलीवुड निर्माता राणा सरकार ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं रिया चक्रवर्ती … शो चलते रहना चाहिए✊। कोलकाता आएं और हमसे जुड़ें।’

बस हां की देरी :

 

वही हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्माता राणा सरकार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फिल्म की कहानी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की टीम को बता दी गई है। बस अब उनकी हां कि देरी हैं। उनकी हां पक्का करेगी कि रिया टॉलीवुड में डेब्यू करेंगे कि नहीं। अगर टॉलीवुड में रिया की एंट्री होती हैं तो ये खबर रिया के साथ साथ उनके फैंस के लिए काफी खुशी की खबर होगी। रिया चक्रवर्ती के काम की बात करे तो रिया को आखिरी बार रूमी जाफरी की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थी। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में रिया के अलावा अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, सिद्धांत कपूर और क्रिस्टल डिसूजामुख्य भूमिकाओं में नजर आये थे।

 

श्रुति हासन ने मेंटल हेल्थ को लेकर रखी अपनी राय, वीडियो शेयर कर दी जरूरी जानकारी

 

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.