रिद्धिमा कपूर साहनी ने रणबीर और नीतू कपूर के साथ शेयर की फॅमिली तस्वीर, इंटरनेट पर हो गई वायरल

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani ) ने एक सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें नीतू कपूर (Neetu Kapoor), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), और वह खुद इस तस्वीर में है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) नहीं है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का देहांत 30 अप्रैल मुंबई में हुआ था। इस बात से सिर्फ कपूर खानदान ही नहीं बल्कि पूरा देश दुखी हुआ था। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग ही आये थे जिसमें आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान और कपूर फॅमिली के करीब के कुछ आये थे। लॉकडाउन के वजह से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) ने उनके आखरी दर्शन भी नहीं कर पाई।

वह उनके देहांत के 2 दिन बाद दिल्ली से मुंबई बाय रोड पहुंची। उनको इस बात का बहुत दुःख हैं कि वह अपने पिता के आखरी दर्शन भी नहीं कर पाई। पिछले कुछ दिनों वह अपने पिता ऋषि की तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रही है। लेकिन अभी की इस तस्वीर को देख लगता हैं कि उन्होंने मान लिया है अब वह अपने पिताजी ऋषि को कभी नहीं मिल पाएगी।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर, और वह खुद इस तस्वीर में है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर नहीं है। फोटो शेयर कर कैप्शन में रेड हार्ट का इमोजी लिखा है। यहां देखें रिद्धिमा ने शेयर की हुई तस्वीर-

आपको बता दें, हाल ही में ऋषि कपूर की तेरवीं मनाई गई थीं। उनके याद और आत्मा के शान्ति के लिए पूजा रखी गई थी। रणबीर ने पुरे कार्य को एक अच्छे बेटे होने के नाते निभाया है।

70, 80, 90 दशक में ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में राज किया। उनकी फिल्म चांदनी, मेरा नाम जोकर, बॉबी, दिवाना, प्रेम रोग ऐसी कई फिल्में अभी भी देखना पसंद करते है। उनके गुड लुक और स्माइल का सभी कायल थे।

करण जौहर ने बेटे से पूछा देश का नाम तो मिला मजेदार जवाब, बेटे ने कहा- अमिताभ बच्चन और शाहरुख…

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: