ऋषि कपूर और नीतू सिंह की सालगिरह पर बेटी रिद्धिमा ने शेयर की गोल्डन तस्वीरें, लिखा भावुक कैप्शन

आज के दिन ऋषि कपूर और नीतू सिंह की 39 वीं शादी की सालगिरह है। ऐसे में इनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपने माता-पिता की सालगिरह के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो काफी इमोशनल हैं।

  |     |     |     |   Published 
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की सालगिरह पर बेटी रिद्धिमा ने शेयर की गोल्डन तस्वीरें, लिखा भावुक कैप्शन
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की सालगिरह पर बेटी रिद्धिमा ने शेयर की गोल्डन तस्वीरें

अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू ‘जहरीला इंसान’ फिल्म के साथ किया था, वो भी साल 1974 में। उसके बाद दोनों ने मिलकर कुल 15 फ़िल्में की। 70 के दशक में बॉलीवुड के गलियारों में इनके प्यार के किस्से कहे जाने लगे और आखिरकार दोनों ने 22 जनवरी 1980 के दिन शादी कर ली। आज के दिन ऋषि कपूर और नीतू सिंह की 39 वीं शादी की सालगिरह है। ऐसे में इनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपने माता-पिता की सालगिरह के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो काफी इमोशनल हैं। रिद्धिमा ने ऋषि कपूर और नीतू सिंह की कुछ जवानी और अब की तस्वीरें शेयर की हैं, जो वाकई में काफी प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, ‘आप दोनों मेरी जिंदगी हैं। दुनिया के सबसे अच्छे माता-पिता को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं। आप कपल्स के परफेक्ट उदाहरण थे, हैं और हमेशा रहेंगे। लव यू मॉम, लव यू डैड।’

देखें रिद्धिमा कपूर सहानी की पोस्ट की हुई तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/Bs5wEuUhbVR/?utm_source=ig_embed

इस समय ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। हर समय नीतू सिंह भी उन्ही के साथ रहती हैं और उनका ख्याल रखती हैं। हाल ही में अपने पिता की तबियत का ख्याल रखने के लिए रणबीर कपूर भी न्यूयॉर्क पहुंचे हुए थे, वहां उन्होंने ऋषि जी और नीतू जी के साथ कुछ समय भी बिताया। काम की व्यस्तता के चलते रणबीर कपूर को दोबारा काम पर लौटना पड़ा। ख़ास बात ये है कि रणबीर कपूर के साथ उनकी कतिथ गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी न्यूयॉर्क गईं हुईं थीं।

अभी कुछ दिनों पहले ही न्यूयॉर्क से नीतू सिंह ने अपने पति ऋषि कपूर के साथ की तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्शन में मजाकियां स्टाइल में लिखा था ‘शादी के 38 साल बाद जब आप अपने पति के साथ लंच डेट पर जाते हैं तो कुछ ऐसा ही होता है। मैं यहां सैल्फी लेने की कोशिश कर रही हूं वही मेरे पति अपने फोन में खोए हुए हैं।’

देखें नीतू सिंह का पोस्ट

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: धर्मेंद्र दुबे

मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।

dharmendra.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply