ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 40 पहले रचाई थी शादी, यहाँ देखें ऐसा था उनका वेडिंग कार्ड

ऋषि कपूर की कई थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हालही में उनकी तमाम खास तस्वीरों के बीच उनकी शादी का वेडिंग इनवीटेशन कार्ड भी सामने आया है जोकि काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर फोटो (इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 30 अप्रैल को मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया है। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस लिए। अभिनेता का जन्म 4 सितंबर, 1952 में हुआ था। ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। ऋषि कपूर के निधन की खबर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्विटर के जरिए दिए। ऋषि कपूर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को सदमा लगा हुआ हैं। इस बीच ऋषि कपूर की कई थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

हालही में उनकी तमाम खास तस्वीरों के बीच उनकी शादी का वेडिंग इनवीटेशन कार्ड भी सामने आया है जोकि काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे, 40 साल पहले ऋषि कपूर और नीतू कपूर(Neetu Kapoor)  शादी के बंधन में बंधे थे। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के इस वेडिंग कार्ड को सभी खूब पसंद कर रहे हैं। ऋषि कपूर और नीतू की शादी 23 जनवरी 1980 को हुई थी। शादी का वेन्यू चेंबूर स्थित आर.के स्टूडियो ही था। जिसे अब कपूर खानदान ने बेच दिया है।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान के एक शो के दौरान दिवंगत बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और श्रीदेवी का उड़ाया गया मजाक, अब शो को बैन…

ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार शनिवार को उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए उस पर इमोशनल कैप्शन दिया। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, “हमारी कहानी का अंत”. इसके साथ ही नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।

यह भी पढ़े: रामानंद सागर का फेमस शो श्रीकृष्णा का री-टेलीकास्ट आज से टीवी पर होगा शुरू, यहाँ जाने समय

नीतू के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं साथ ही ऋषि कपूर की आत्मा ती शांति के लिए दुआएं भी कर रहे हैं। बता दे, ऋषि कपूर के इलाज के दौरान नीतू कपूर पल-पल उनके साथ थीं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: