रणबीर-आलिया की शादी को लेकर आई बड़ी खबर, ऋषि कपूर और नीतू कर रहे हैं तैयारी !

रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी के चर्चे एक बार फिर से तेज हो गए हैं। इस बार बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने शादी की तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों सितारों के साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने की बात कही जा रही है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड में लव बर्ड की बात करें तो इस समय सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की होती है। इन दोनों सितारों को आए दिन साथ देखा जाता है। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। वहीं अब इन सितारों की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रणबीर-आलिया की शादी को लेकर बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Nitu Kapoor) दोनों की शादी की तैयारी में लग गए हैं।

स्पॉट बॉय के मुताबिक साल 2020 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की शादी की बात कही जा रही है। इसको लेकर रणबीर के माता पिता ने तैयारियां करना भी शुरू कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर और नीतू कपूर कृष्णराज प्रॉपर्टी के एक हिस्से को जल्द ही बनवाना चाहते हैं l जिससे घर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की पूजा आयोजित कराई जा सके।

इस समय अब बॉलीवुड में इस दोनों सितारों की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। सभी की नजरें अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर हैं l दोनों ने जब से अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया है। तभी से दोनों की शादी की खबरें आना तेज हो गई हैं।

इसे पढ़ें : रवीना टंडन, फराह खान और भारती के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन, ईसाई समुदाय ने निकाला शांतिपूर्ण मार्च

जिस तरह से रणबीर और आलिया भट्ट की शादी खबरें सामने आ रही हैं उस पर अभी भी कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब साल 2020 में देखना होगा कि क्या ये दोनों सितारे शादी के बंधन हैं या एक बार फिर से शादी की खबरें हवा हवाई हो जाएंगी।

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें :

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.