एक हसीना थी, एक दीवाना था…40 साल पहले इस फिल्म ने ऋषि कपूर को बनाया सुपर स्टार

फिल्म 'कर्ज' को पूरे 40 साल हो गए हैं। 1978 में आई इस फिल्म कहानी और थीम म्यूजिक की धुन ने लोगों के दिलों में आज भी एक अलग जगह बनाई हुई है...

ऋषि कपूर की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘कर्ज’ को आज से पूरे 40 साल हो गए हैं। 1978 में आई इस फिल्म कहानी और थीम म्यूजिक की धुन ने लोगों के दिलों में आज भी एक अलग जगह बनाई हुई है। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे। इस फिल्म के कलाकार ऋषि कपूर, सिमी ग्रेवाल ने अपने शानदार प्रर्दशन से दर्शकों का दिल धड़काने में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी।

कर्ज फिल्म की धुन गिटारिस्ट गोरख शर्मा ने दी थी। हालांकि आज वो हमारे बीच नहीं हैं। 26 जनवरी 2018 को उनका देहांत हो गया। फिल्म की कहानी कुछ यूं थी कि इस फिल्म में अपनी मौत का बदला लेने हीरो पुनर्जन्म लेता है। फिर बाद में अपने दुश्मन को तबाह कर देता है। इस फिल्म ने उस वक्त सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई की थी।

बताते चलें इन दिनों ऋषि कपूर अमेरिका में अपना इलाज करवाने गए हुए हैं। ये जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस को दी थी। उन्होंने लिखा ‘मैं सारे काम से छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए अमेरिका जा रहा हूं। अमेरिका में मेडिकल ट्रीटमेंट कराऊंगा। लेकिन आशा करता हूं कि मेरे चाहने वाले ज्यादा चिंतित ना हों। 45 साल से ज्यादा हो गए मुझे काम करते हुए। आपके प्यार और शुभकानाओं के साथ मैं जल्द ही वापस लौट आऊंगा।’

पूरा परिवार गया साथ
भले ही ऋषि कपूर ने अपने फैंस और रिश्तेदारों को दिलासा दिया है। लेकिन चाहने वाले तो उदास हो ही गए हैं। हालांकि उनके साथ पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी गए हैं। वे लोग 29 सितंबर की रात में ही अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। परिवार का साथ जाना भी फैंस की चिंता बढ़ाने का काम कर रहा है।

जब तक ऋषि कपूर की ओर से कोई खुश खबरी नहीं आ जाती फैंस की चिंता बढ़नी स्वभाविक है। हालांकि बीमारी को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। इलाज कराने के चलते ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो पाए थे।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।