Rishi Kapoor Birthday: नीतू कपूर से पहले इस पारसी लड़की से था ऋषि कपूर का अफेयर, जानिए उनकी अनसुनी बातें

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Birthday) का आज जन्मदिन है। कैंसर से जंग लड़ने के दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ एक चट्टान की खड़ी रही। ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई।

पत्नी नीतू कपूर के साथ ऋषि कपूर। (फोटोः ट्विटर)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Birthday) का आज जन्मदिन है। वह 67 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ। साल 2018 में उनकी दो फिल्में मुल्क और 102 नॉट आउट रिलीज हुई। वह इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी पत्नी के साथ है। वे वहां कैंसर का ट्रीटमेंट करवाने के बाद डॉक्टर की निगरानी में है। कैंसर से जंग लड़ने के दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ एक चट्टान की खड़ी रही। एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने भी ये बात कही थी। ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई।

नीतू सिंह (Neetu Singh Films) ने अपने फिल्मी करियर में कई एक्टर के साथ सुपरहिट फिल्में दी। हालांकि ऋषि कपूर और नीतू की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह ही है। नीतू सिंह पहली बार यश चोपड़ा की फिल्म कभी-कभी में ऋषि कपूर के अपॉजिट थीं। यहां से इन दोनों की लव स्टोरी शुरू होती है। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में एक साथ दिखाई दिए। नीतू सिंह से पहले ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Affairs) एक पारसी लड़की यासमीन मेहता के साथ डेटिंग कर रहे थे। उन्होंने इसे मीडिया के सामने स्वीकार भी किया लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी।

ऋषि कपूर को पहले पसंद नहीं करती थी नीतू सिंह

फिल्म बॉबी (Boby Films) की सक्सेस के बाद यासमीन मेहता को लगा कि ऋषि कपूर को डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से प्यार हो गया है। इस गलतफहमी के वजह से उन्होंने ऋषि कपूरे से दूरी बना ली। ऋषि कपूर ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद, ऋषि कपूर की लाइफ में नीतू कपूर आई। एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर (Neetu Kapoor Interview) ने कहा कि वह आरके स्टूडियो में ऋषि कपूर से मिली थी। उस दौरान फिल्म बॉबी की शूटिंग चल रही थी। उन्होंने कहा,’ऋषि कपूर को उन्होंने फिल्म जहरीला इंसान के सेट पर अच्छे से जाना। मैं पहले उन्हें पसंद नहीं करती थी लेकिन कई मीटिंग के बाद हम दोस्त बने और इसके बाद हमने शादी की।’ दोनों ने 22 जनवरी 1980 को शादी की।

ऋषि कपूर कैंसर से मुक्त, फिल्ममेकर राहुल रवैल ने फेसबुक पर दी ‘चिंटू’ के फैंस को ये खुशखबरी

वीडियो में देखिए, आखिर क्यों रिपोर्टर पर भड़क गए ऋषि कपूर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।