Rishi Kapoor Death: रणबीर, नीतू और रिद्धिमा कपूर ने मिलने पहुंची करीना कपूर, तस्वीरें आई सामने

रविवार को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने घर पाली हिल में प्रार्थना सभा रखी थी। सोमवार को करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) मास्क पहने नीतू सिंह के घर स्पॉट हुई थी।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब हमारे बीच नहीं रहे। 30 अप्रैल को मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में उनका देहांत हुआ था। रविवार को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने घर पाली हिल में प्रार्थना सभा रखी थी। सोमवार को करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) मास्क पहने नीतू सिंह के घर स्पॉट हुई थी।

बता दें, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ऋषि कपूर की अस्थियां बाणगंगा घाट में विसर्जित किया। आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर साहनी और अयान मुख़र्जी भी रणबीर कपूर भी इस कार्य में शामिल हुए थे। रणबीर कपूर ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने पिता की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित कीं। तस्वीर में आलिया को बैठे हुए देखा जा सकता है।

बता दें, ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Death) के अंतिम संस्कार में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में होने की वजह नहीं पहुंच पाई थीं लेकिन अस्थियां विसर्जन के वक्त वो अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं।

करीना कपूर खान की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ नजर आयेंगी। वहीं ‘अंग्रेजी मीडियम’ में पुलिस किरदार में नजर आई थी। ‘अंग्रेजी मीडियम’ में इरफान खान अहम किरदार में थे। इरफान खान का ऋषि कपूर के देहांत के एक दिन पहले मुंबई में मृत्यु हुई थी।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: