Rishi Kapoor Death: बाणगंगा में रणबीर ने विसर्जित की ऋषि कपूर की अस्थियां, वीडियो और तस्वीरें आई सामने

ऋषि कपूर की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), नीतू कपूर (Neetu kapoor), रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ पहुंचे थे।

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनक देहांत 30 अप्रैल को मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में आखरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में किया गया। जहां उनके परिवार के सदस्‍य और कुछ अन्‍य बॉलीवुड सितारों भी मौजूद थे। मिली खबर के मुताबिक ऋषि कपूर की आस्तियां कल बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया है।

ऋषि कपूर की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), नीतू कपूर (Neetu kapoor), रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ पहुंचे थे। रणबीर कपूर ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने पिता की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित कीं। तस्वीर में आलिया को बैठे हुए देखा जा सकता है।

बता दें, ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Death) के अंतिम संस्कार में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में होने की वजह नहीं पहुंच पाई थीं लेकिन अस्थियां विसर्जन के वक्त वो अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं।

बाणगंगा घाट से कुछ तस्वीर और वीडियो सामने आये है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आपको बता दें, नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की याद में अपने घर पर प्रार्थना सभा आयोजित किया था। प्रार्थना सभा से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें नीतू और रणबीर ऋषि कपूर के तस्वीर के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे है।

बता दें, ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का देहांत 67 साल में कैंसर से हुआ था। वह काफी समय से इस बीमारी से झुंझ रहे है। उन्होंने करीब एक साल तक कैंसर का इलाज़ विदेश में कराया था। उनके जाने के बाद ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह (Neetu singh) ने उनको याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी से पोस्ट लिखी है। नीतू ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है “End of our story” इसी के साथ ही दो दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: